Bharti Singh: 15 साल बाद लौटीं नैशनल लेवल की शूटर भारती सिंह, बोली- उन दिनों राइफल खरीदने के भी नहीं थे पैसे
देश की जानी मानी एक्ट्रेस और कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने के बाद अपना ज्यादातर समय बेटे के साथ बिता रही हैं। भारती सिंह इन दिनों शोज से दूर हैं।
विस्तार
देश की जानी मानी एक्ट्रेस और कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने के बाद अपना ज्यादातर समय बेटे के साथ बिता रही हैं। भारती सिंह इन दिनों शोज से दूर हैं। हालांकि, वो आजकल अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस एंटरटेन करती हैं। एक्टिंग और कॉमेडी के अलावा भारती को राइफल शूटिंग का भी बहुत शौक है। बतौर राइफल शूटर वह नेशनल्स में भी हिस्सा चुकी हैं।
दरअसल, भारती ने हाल ही में अपने ब्लॉग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि करीब 15 साल के बाद उन्होंने दोबारा राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की है। भारती ने यह भी बताया कि पैसों की कमी के चलते वह नेशनल्स के दौरान वह खुद के लिए राइफल नहीं खरीद पाई थीं। यह वही समय था, जब उन्हें पहली बार इस बात का अहसास हुआ कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने होंगे, ताकि वह अपनी जरूरतें पूर कर सकें।
भारती लंबे समय बाद शूटिंग की प्रैक्टिस पर लौटीं और उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी प्रैक्टिस की झलक शेयर की है। प्रैक्टिस के दौरान भारती सिंह ने कई शानदार शॉट भी मारे, साथ ही उनके कोच ने सलाह दी कि उन्हें रोजाना प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।
वही अपनी शूटिंग को लेकर भारती सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, ’15 साल पहले मैं राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस करती थी। जब मैं नेशनल के लिए जाती थी तब सबकी अपनी-अपनी राइफल होती थी और हम यूनिवर्सिटी की तरफ से जाते थे। तब मैं अपने आप को बडा कोसती थी। मैंने खुद से कहा कि मुझे बहुत सारा पैसा कमाना है और अपनी खुद की राइफल खरीदनी है’।
यह भी पढ़ें: 'दंगल' या 'जवान' कौन सी फिल्म सान्या मल्होत्रा के दिल के करीब? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब