फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bharat Bhhagya Viddhaata tax free in Haryana what cm Saini Says about Kangana Ranaut film

दिल्ली के बाद हरियाणा में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' पर क्या बोले सीएम सैनी?

Sun, 14 Jun 2026 11:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 14 Jun 2026 11:00 AM IST
सार

Bharat Bhhagya Viddhaata: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को टैक्स फ्री कर दिया है। इससे पहले दिल्ली में इसे टैक्स फ्री किया गया था।

विज्ञापन
Bharat Bhhagya Viddhaata tax free in Haryana what cm Saini Says about Kangana Ranaut film
भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut

विस्तार

कंगना रनौत की नई रिलीज हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को हरियाणा में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है। सबसे पहले इस फिल्म को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में टैक्स फ्री करने का एलान किया था।
विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata tax free in Haryana what cm Saini Says about Kangana Ranaut film
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में टैक्स फ्री हुई 'भारत भाग्य विधाता'
शनिवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया। 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे साहस, करुणा, कर्तव्य और इंसानियत की एक दमदार कहानी बताया। उनके मुताबिक यह फिल्म हर भारतीय के दिल को छू लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata tax free in Haryana what cm Saini Says about Kangana Ranaut film
भारत भाग्य विधाता रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी, उनके कुछ मंत्री और कंगना रनौत भी मौजूद थीं। यह फिल्म 26/11 के हमलों की रात मुंबई के कामा अस्पताल की घटना पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे बाहर मची अफरातफरी के बीच नर्स, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मचारी और प्रशासनिक कर्मचारी डटे रहे।
विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata tax free in Haryana what cm Saini Says about Kangana Ranaut film
भारत भाग्य विधाता - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सीएम सैनी का बयान
सीएम सैनी ने कहा कि समाज अक्सर मशहूर नायकों की तारीफ करता है, लेकिन देश की असली ताकत उन डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षा बलों और समाज सेवकों में है, जो बिना किसी पहचान या तारीफ की चाहत के पूरी लगन से अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय मानवता की रक्षा के लिए ये लोग ही सबसे पहले आगे आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed