फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, ‘मैंने प्यार किया’ का हिस्सा कैसी बनीं? भाग्यश्री ने सुनाए अनसुने किस्से
Bhagyashree Interview: ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक लंबे गैप के बाद फिल्मों में वापिस की। लेकिन करियर गैप के बीच वह काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने कुछ ऐसे काम किए, जिससे उन्हें बहुत संतोष मिला। हाल ही में भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी कई बातें अमर उजाला के साथ साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के अपोजिट भाग्यश्री नजर आईं। इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गईं। लेकिन इसके बाद फिल्मी दुनिया में छा जाने के बजाय बॉलीवुड से दूरी बना ली। हाल ही में भाग्यश्री ने अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर लंबी बाचचीत की। पढ़िए, इस खास बातचीत के प्रमुख अंश-
डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने फिल्म करने के लिए मनाया
हाल ही में भाग्यश्री जयपुर में मौजूद थीं। जयपुर में भाग्यश्री ने अमर उजाला से बातचीत में अपने शुरुआती करियर को लेकर कई बातें साझा कीं। वह कहती हैं, ‘मैं फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थीं। मुझे डॉक्टर बनना था। फिर अचानक सूरज बड़जात्या जी मेरे पास फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का ऑफर लेकर आए। हमारे यहां फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं समझा जाता था। ऐसे में मैंने सूरज बड़जात्या के सामने कई शर्तें रखीं। वह मेरी बातों को मानते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट लिखकर लाए। उन्होंने मुझे फिल्म करने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद ‘मैंने प्यार किया’ हिट हुई। कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन मैंने शादी कर ली और अपने फैमिली को ज्यादा इंपॉर्टेंस दी।’ बता दें कि फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के सुपरहिट होने के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। कुछ साल पहले ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में वापसी की। वह फिल्म और एक टीवी सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, ‘बॉर्डर 2’ का दमदार टीजर रिलीज; पढ़ें दिन भर की टॉप 5 खबरें
ब्रेक के दौरान किन कामों में व्यस्त रहीं भाग्यश्री
जब भाग्यश्री फिल्मों से दूर थीं तो उन्होंने अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया। अपनी जिंदगी के खास पलों को जिया। साथ ही सोशल वर्क भी किया। भाग्यश्री कैंसर से ग्रस्त बच्चों के लिए काम करती हैं। वह कहती हैं, ‘ अच्छा काम ऐसा होना चाहिए कि एक हाथ से किया जाए तो दूसरे हाथ को पता ना चले। मैंने काफी समय से कैंसर से ग्रस्त बच्चों के लिए अवेयरनेस लाने का काम कर रही हैं, उनकी बीमारी को दूर करने में अपना योगदान देने की कोशिश करती हूं।’
अब सिनेमा में किस तरह का बदलाव महसूस करती हैं
भाग्यश्री अब अभिनय में सक्रिय हैं, तो क्या वह सिनेमा में कोई बदलाव महसूस करती हैं। इस पर वह कहती हैं, ‘बहुत बदलाव नजर आता है। पहले इंस्पेक्टर के रोल बड़े पर्दे पर पुरुष एक्टर ही करते थे, अब यही किरदार महिलाएं भी करती हैं। यह बड़ी बात है।’
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर क्या बोलीं भाग्यश्री
भाग्यश्री का कहना है कि वह फिल्मों के अलावा वेब सीरीज जैसे एंटरटेनमेंट मीडियम में भी काम करना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स यानी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में बताया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित है। इसमें भाग्यश्री एक अहम किरदार निभा रही हैं। वह कहती हैं, ‘मैंने महाराष्ट्र से हूं, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे पूर्वज हैं, उनके जीवन पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं।’