{"_id":"0e28b6432a8058d7e0393c27438d9ba5","slug":"bhag-milkha-bhag-is-wrong-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फर्जी फिल्म है भाग मिल्खा भाग' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फर्जी फिल्म है भाग मिल्खा भाग'
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
'सुपरहिट फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' दरअसल एक फर्जी फिल्म है। यह पूरी तरह से बनावटी है।'
विज्ञापन
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हिट फिल्म भाग मिल्खा भाग पर एक अजीब तरह की टिप्पणी की है। उन्होंने इस फिल्म को पूरी तरह से बकवास और फर्जी बताया।
नसीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह फिल्म पूरी तरह बनावटी होने के साथ फर्जी भी है।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि फरहान ने कड़ी मेहनत की। लेकिन मांसपेशी बना लेना और बाल बढ़ा लेना अभिनय पर कड़ा परिश्रम करना नहीं है।
उन्होंने कहा कि कम से कम उन्हें मिल्खा जैसा दिखने का प्रयास तो करना चाहिए था। मिल्खा उनसे बहुत खुश हैं और वह सोचते हैं कि यह उनकी जिंदगी थी।
उन्होंने सोचा कि वह ऐसे दिखते थे।
मिल्खा इस फिल्म से खुश हो सकते हैं लेकिन यह फिल्म सही तरीके से उनकी तस्वीर पेश नहीं करती है।