{"_id":"5b0d20b44f1c1bf16e8b5251","slug":"bhabiji-ghar-par-hain-fame-actor-aasif-sheikh-in-bharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाबी जी घर पर हैं' के इस एक्टर को मिली 'भारत' में एंट्री, सलमान के साथ करेंगे काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भाबी जी घर पर हैं' के इस एक्टर को मिली 'भारत' में एंट्री, सलमान के साथ करेंगे काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
आसिफ शेख
टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के एक्टर आसिफ शेख लंबे समय बाद फिल्मों में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ में आसिफ शेख की एंट्री हुई है। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' की स्टारकास्ट में दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा के बाद तब्बू को कास्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि आसिफ शेख को ‘भारत’ के लिए साइन कर लिया गया है। अली ने ट्वीट में लिखा है, जाने-माने कलाकार आसिफ शेख, जो 'भाभी जी घर पर हैं' में देखे जाते हैं, पूरे 12 साल के बाद सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की ये तीसरी फिल्म है। उनके साथ वे 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। बता दें, 'भारत' 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ऑड टू माई फादर' की ऑफिशियल रीमेक है। मूवी 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन