फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhabiji Ghar Par Hain actor Rohitashv Gour shares funny video with Daughters pronouncing the most viral

Viral Video: 'भाबीजी घर..' के तिवारी जी का वीडियो वायरल, एक्टर की इस हरकत पर हंस-हसंकर लोट-पोट हुईं बेटियां

Wed, 28 May 2025 08:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 May 2025 08:57 PM IST
सार

Rohitashv Gour vs Gen Z Slangs: टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं!' के तिवारी जी एक्टर रोहिताश्व गौर ने अपना एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वे अपनी बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain actor Rohitashv Gour shares funny video with Daughters pronouncing the most viral
रोहिताश्व गौर अपनी बेटियों-गीति और संजीति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रोहिताश्व गौर ने 'भाबी जी घर पर हैं' शो में मनमोहन तिवारी का रोल अदा कर घर-घर में पहचान बनाई। कॉमेडी शो में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। अब हाल ही में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वे फैंस को हंसाते नजर आए हैं। इसमें वे बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं और जेन-जी के कुछ प्रचलित शब्दों का उच्चारण कर रहे हैं। 

विज्ञापन

रोहिताश्व गौर बोले- 'पापा द ग्रेट'
जनरेशन जेड यानी जेन-जी इनकी रुचियां, फैशन और पसंद सब अलग हैं। यहां तक कि इनकी भाषा में कुछ नए शब्द भी हैं, जो शायद इनसे पहले की पीढ़ी के लोगों को समझने में दिक्कत हो। अपने हालिया वीडियो में रोहिताश्व गौर मजेदार अंदाज में यही बताते दिख रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'पापा द ग्रेट'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohitashv Gour (@rohitashvgour)

विज्ञापन
विज्ञापन

पापा का अंदाज देख जोर-जोर से हंसी बेटियां
रोहिताश्व गौर जेन-जेड स्लैंग का उच्चारण करते दिख रहे हैं। वे जैसे ही कोई शब्द बोलते हैं, उनका अंदाज देख बेटियां-गीति और संजीति खिल-खिलाकर हंसने लगती हैं। एक्टर शब्दों का उच्चारण जब कर रहे थे तो उनके चेहरे के भाव और अंदाज देख बेटियों की हंसी छूट गई। यह प्यारा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनाें' के इवेंट पर जमा हुए सितारे, अनुराग बोले- ‘इरफान को याद कर रो पड़े थे’

विज्ञापन

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
एक्टर के इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनकी अंग्रेजी समझ नहीं आती है'। एक यूजर ने लिखा, 'दो-तीन शब्दों से ज्यादा का मतलब तो हमें खुद नहीं पता। ऐसा लग रहा है कि हम अपनी ही पीढ़ी से दूर हो गए हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'तिवारी जी लीजेंड हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed