फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie

Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनाें' के इवेंट पर जमा हुए सितारे, अनुराग बोले- ‘इरफान को याद कर रो पड़े थे’

Wed, 28 May 2025 08:14 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 May 2025 08:14 PM IST
सार

Metro In Dino Music Launch: निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' आज बुधवार को रिलीज हो गया है। इसे अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है।

विज्ञापन
Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में आज बुधवार को अनुराग बसु ने अपनी अगली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट होस्ट किया। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट से पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, कोंकणा सेन, अली फजल और फातिमा सना शेख मौजूद रहे। इवेंट में म्यूजिक कंपोजर प्रीतम भी शामिल हुए। 

विज्ञापन

Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

अनुराग खुद लेते हैं लिरिक्स का चार्ज
इवेंट में कंपोजर प्रीतम ने बताया कि डायरेक्टर अनुराग बसु अपनी हर फिल्म में गानों के लिरिक्स का चार्ज खुद लेते हैं। वहीं फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार के बारे में बात करते हुए प्रीतम ने कहा कि वो अपने काम को लेकर काफी पैशेनेट हैं। वहीं डायरेक्टर अनुराग ने कहा कि प्रीतम के साथ म्यूजिक बनाने का एक अपना ही मजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

इरफान को याद कर रो पड़े थे
इवेंट में कोंकणा सेन ने पिछली फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' में को-स्टार रहे इरफान खान पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'इरफान को कभी भुलाया नहीं जा सकता'।  वहीं अनुराग बसु ने कहा, 'कोंकणा के साथ हमने एक सीन शूट किया, जो पुरानी फिल्म से थोड़ा सिमिलर था। उस वक्त हमें इरफान की बहुत जोर से याद आई और हम शूटिंग के बीच में ही रोने लग गए थे'।

शायरी को मॉडर्न फॉर्म में लेकर आएंगे
इवेंट में फिल्म के म्यूजिक पर बात करते हुए प्रीतम ने कहा, 'फिल्म में कुल 12 गाने हैं। हमने यहां गानों में शायरी को मॉडर्न स्टाइल में पेश किया है। राइटिंग गजल के फॉर्म में की है। गालिब के शेर हैं जिन्हें हमने अलग तौर से पेश किया है। कुछ पुरानी गजलों को नए तौर पर पेश किया है तो कुछ नई गजलें भी जोड़ी हैं।'

विज्ञापन

Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म के कलाकारों ने साझा किए अनुभव
इवेंट में कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किया। पेपॉन ने कहा, 'पता नहीं था पैसे मिलेंगे की नहीं पर मुझे बस प्रीतम दा के साथ काम करना था। ऐसे में मैं तो पैसे देकर भी ये फिल्म करने को तैयार था'। अनुराग बसु बोले, 'हर किसी का अलग-अलग गाना फेवरेट है। मुझे और प्रीतम दोनों को फुल स्टॉप लगाना आता नहीं, ये बहुत मजेदार होता है। ट्रेंस और बारिश मुझे बहुत पसंद है। मेरी फिल्मों में ये दो एस्पेक्ट देखने को मिलते हैं, लेकिन अब चीजें बदल गई है। इस फिल्म में कुछ अलग देखने को मिलेगा'।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

आदित्य को सभी गाने सुनने का बेसब्री से इंतजार, सारा ने कही ये बात
एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने कहा, 'यह एल्बम बहुत स्पेशल है। पहली फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी थी। मैंने अभी सब गाने नहीं सुने, लेकिन बेसब्री से इंतजार है'। इस मौके पर प्रीतम ने बताया कि फिल्म में आदित्य का एक वर्जन उन्होंने खुद गाया है। वहीं, लीड एक्ट्रेस सारा अली खान बोलीं, 'बासु दा और प्रीतम दा ने जिस तरह का गाना दिया, उससे लगता है मानो हम फिर से जिंदा हो गए हैं'।

Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

फातिमा बोलीं- 'कई गमले फोड़े, लेकिन किसी का सिर नहीं फोड़ा'
अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कहा, 'चाहे जितनी बार भी दिल टूटा हो.. मैंने ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के गाने सुनकर रिएक्ट किया है। मुझे पुरानी फिल्म बहुत अच्छी लगी थी.. कई गमले फोड़े लेकिन किसी का सिर नहीं फोड़ा।’ कोंकणा बोलीं, ‘आज इवेंट में भी आंखे भर आईं ये गाना देखकर। फिल्म में पंकज जी के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। काफी मजा आया।’ वहीं पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘किसी फिल्ममेकर ने नहीं सोचा मुझे इस रोल के लिए। अनुराग दा ने मुझे ये मौका दिया.. आभारी हूं।’ प्रोड्यूसर भूषण कुमार बोले, 'मैं जब भी किसी गाने को सुनता हूं या उसको हामी देता हूं तो पहले हमेशा अपने पिता को याद करता हूं।'

Metro In Dino Music Launch: Zamaana Lage Song by Arijit Singh Out From Aditya Roy Kapur Sara Ali Khan Movie
'मेट्रो इन दिनों' म्यूजिक लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

अनुपम खेर भी पहुंचे इवेंट में
एक्टर अनुपम खेर भी इवेंट में पहुंचे। अनुराग ने आगे कहा, 'हमने कोलकाता, बैंगलोर, पुणे मुंबई और दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग की है। हर फिल्म में शहर बहुत इंपॉर्टेंट रोल निभाते हैं। आज की पीढ़ी को अपने प्यार, इश्क और करियर को लेकर बहुत कंफ्यूजन है। इस फिल्म में ये सब दिखाया जाएगा। कोंकणा ने कहा, 'मैं पहली फिल्म में भी थी। मेरे लिए ये घर वापस लौटने जैसा है। जब अनुराग ने कॉल किया तो मैं बहुत खुश हुई। मैंने सिर्फ अनुराग दा पर भरोसा किया'। 

किसने भूलने में सितारों को लगा वक्त?
इवेंट में जब एक्टर्स से पूछा गया कि उन्हें किसे भूल जाने में जमाना लग गया तो उन्होंने ये जवाब दिए। आदित्य रॉय कपूर ने हा, 'मुझे अपने पेट्स को भुलाने में वक्त लगा'। फातिमा ने कहा, 'मैंने किसी को खोया ही नहीं इसीलिए किसी को भुलाया नहीं'। सारा खान बोलीं-, 'मैं भूल गई'। पंकज त्रिपाठी बोले- 'एक बहुत बुरी फिल्म को'। एक्टर अनुपम ने कहा, 'मैं अपने पिता को बहुत याद करता हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed