{"_id":"5e3eb5298ebc3ee5e924f8ff","slug":"bengali-film-binisutoy-selected-for-madrid-film-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड्रिड इंडी फिल्म फेस्टिवल के लिए नॉमिनेट हुई बंगाली फिल्म बिनसुतॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैड्रिड इंडी फिल्म फेस्टिवल के लिए नॉमिनेट हुई बंगाली फिल्म बिनसुतॉय
Sat, 08 Feb 2020 06:49 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 08 Feb 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
बिनसुतॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली फिल्म बिनसुतॉय, मैड्रिड इंडी फिल्म फेस्टिवल के कॉम्पिटिशन सेक्शन के लिए नॉमिनेट हुई है। फिल्म के निर्देशक अतानु घोष हैं, जो बतौर निर्देशक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। इस बारे में पीटीआई से बात करते हुए अतानु ने कहा, 'ये बिनसुतॉय के लिए एक सम्मान की बात है। दिसंबर 2019 में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के द्वारा भी सराहा जा चुका है। मुझे खुशी है।'
विज्ञापन
बता दें कि मैड्रिड इंडी फिल्म फेस्टिवल (MADRIFF) का आयोजन स्पेन में 20 मार्च को होगा। वहीं इससे पहले फिल्म बिनसुतॉय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरला के 'इंडियन सिनेमा नाउ' सेक्शन के लिए चयनित हुई थी।
विज्ञापन
बात बिनसुतॉय की करें तो फिल्म में रित्विक चक्रवर्ती और बांग्लादेशी अभिनेत्री जया अहसान मुख्य किरदार में हैं। इसके साथ ही बात फिल्म की कहानी की करें तो कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द गिर्द घूमती है जो एक गेम शो के ऑडिशन में मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं।' गौरतलब है कि अतानु की फिल्म मयूराक्षी को बेस्ट बंगाली फीचर फिल्म (2017) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
MADRIFF, Spain
In Competition: Best Feature Film pic.twitter.com/1D9RSnwyIB— Atanu Ghosh (@atanugsh) February 8, 2020