{"_id":"5b90edcd867a557ecb2ea355","slug":"bengali-actress-payel-chakraborty-was-found-dead-in-a-hotel-room-in-siliguri-last-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मृत मिली बंगाली फिल्मों की ये एक्ट्रेस, हाल ही में हुआ था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होटल में मृत मिली बंगाली फिल्मों की ये एक्ट्रेस, हाल ही में हुआ था तलाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 06 Sep 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
actress
बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस पायल चक्रवर्थी सिलीगुढ़ी के होटल के कमरे में मृत पाई गईं। मामला बुधवार शाम का है। पुलिस ने एक्ट्रेस की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। पायल कोलकाता के नेताजी नगर की रहने वाली थीं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया था जिसमें 'एक मशहेर' साहित्य सीरिज, 'चोकर तारा तुई' और 'गोएंडा गिनी' में वह अभिनय करती नजर आई थीं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को चर्च रोड पर स्थित होटल के नजदीक उन्हें देखा गया था। लेकिन उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। ऐसे में इधर पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। एक्ट्रेस के घरवाले उनकी डेड बॉडी लेने सिलीगुढ़ी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पायल अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रही थीं और हाल ही मे उनका तलाक भी हुआ था। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सयनतारी गुहाठाकुरता ने कहा ' मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि पायल अब नहीं रहीं, मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है, वह बहुत ही अच्छी इंसान थीं और अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहती थीं।
वहीं, होटल स्टाफ का कहना है कि मंगलवार को पायल होटल के नजदीक घूमती दिखी थीं। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि बहुत देर तक खटखटाने पर भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो इस पर उन्हें शक हुआ। एक्ट्रेस के पिता ने अपने बयान में कहा कि उनकी बेटी मानसिक तनाव से सूझ रही थी।
#WestBengal: Bengali actor Payel Chakraborty was found dead in a hotel room in Siliguri last evening; Police investigation underway. pic.twitter.com/HvDzALbsf2
— ANI (@ANI) September 6, 2018