दिग्गज बंगाली अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- दिग्गज बंगाली अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन।
- 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन हो गया। इंद्रजीत को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। इंद्रजीत की उम्र 73 वर्ष थी। बीते साल ही अभिनेता इंद्रजीत की पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद से इंद्रजीत अकेले ही रह रहे थे। इंद्रजीत और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी।
इंद्रजीत लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे। इसके अलावा वो कुछ और गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उनका कोलकाता के गोल पार्क स्थित आवास पर निधन हो गया।
চলে গেলেন ‘তেরো পার্বণ’-এ গোরার দাদা, প্রয়াত অভিনেতা ইন্দ্রজিৎ দেব - #Actor #IndrajitDeb passes away on Saturday, RIP ..🙏🙏 #Kolkata #Bengali #Cinema https://t.co/96Ovt9wJ6z
विज्ञापन विज्ञापन— lina chakraborty (@linachakrabort3) January 30, 2021
Veteran Bengali actor Indrajit Deb dies of cardiac arrest pic.twitter.com/tXjjjDh8jb
— iAmNajma (@najmaroy) January 31, 2021
इंद्रजीत देब ने बंगाली टीवी सीरियल 'तेरो परबोन' से करियर की शुरुआत की थी। इंद्रजीत देब के निधन पर दिग्गज एक्टर सुदीप्त चक्रवर्ती ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अपने बचपन के दोस्त और शानदार अभिनेता इंद्रजीत के निधन से वो काफी दुखी हैं।
पढ़ें: 10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी, नेस वाडिया संग अफेयर भी रहा चर्चा में