{"_id":"58c7d5b54f1c1bb76032a5d7","slug":"begum-jaan-trailer-released-vidya-balan-looks-fierce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बेगम जान' का ट्रेलर हुआ रिलीज, विद्या का दमदार लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बेगम जान' का ट्रेलर हुआ रिलीज, विद्या का दमदार लुक
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 17 Mar 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये ट्रेलर देखकर आप वाकई विद्या के फैन बन जाएंगे। एक बार फिर विद्या ने साबित कर दिया है कि वो एक जबरदस्त एक्ट्रेस हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। फिल्म में विद्या एक कोठे की मालकिन के रोल में हैं और जिस लय और दमखम के साथ उन्होंने इस किरदार में जान डाली है वो देखने लायक है।
'बेगम जान' ये फिल्म श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' का हिंदी रीमेक है, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद के बंगाल की है। फिल्म की पृष्ठभूमि में कोठे पर रहने वाली 11 महिलाएं हैं। विभाजन के बाद जब नई सीमा रेखा बनती है तो उस कोठे का आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा पाकिस्तान में।

वेश्याओं की व्यथा को दिखाती है विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान'