{"_id":"2b8d416c-9dea-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"before-going-to-jail-sanjay-dutt-prays-at-a-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाने से पहले भगवान की शरण में संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल जाने से पहले भगवान की शरण में संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
जैसे-जैसे संजय दत्त के जेल जाने के दिन करीब आते जा रहे हैं, उनके दिल की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। अपने बुरे दिनों में संजय दत्त भगवान की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के एक मंदिर में पूजा अर्चना की है।
विज्ञापन
मुंबई बम ब्लास्ट मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे संजय दत्त चमत्कार की आस लगाए माता के दरबार में पहुंचे हैं। वह अपने जीजा और बॉलीवुड अभिनेता कुमार गौरव के साथ मध्यप्रदेश में दतिया की प्रसिद्ध पीतांबरा देवी पीठ में दर्शन करने गए।
विज्ञापन
प्राइवेट प्लेन से मुंबई से गुना पहुंचे संजय की इस विजिट को प्राइवेट रखा गया था। बावजूद इसके कुछ फैन्स को यह खबर लगने के कारण गुना हवाई स्ट्रिप पर उनके बहुत से फैन्स इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
संजय दत्त ने धोती कुर्ता पहना हुआ था। उन्होंने वहां किसी से बात नहीं की। गुना स्थित पीतांबरा पीठ शांति और समृद्धि प्रदान करने वाले मंदिर के तौर पर फेमस है।