फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Battle Of Galwan actor Salman Khan sells His flat in Mumbai Know about price details

Salman Khan Flat: सलमान खान ने मुंबई में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट,  इतने करोड़ रुपये मिली कीमत

Wed, 16 Jul 2025 06:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

Salman Khan Sells His Flat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपना आलीशान फ्लैट बेच दिया है। इसकी कीमत सुन आप चौंक जाएंगे।

विज्ञापन
Battle Of Galwan actor Salman Khan sells His flat in Mumbai Know about price details
सलमान खान - फोटो : X

विस्तार

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की तैयारियों में व्यस्त हैं। बीते दिनों फिल्म से उनका पहला लुक जारी हुआ। इस बीच अभिनेता ने अपना मुंबई में फ्लैट बेच दिया है। करीब 1,318 वर्ग फुट में बने इस लग्जरी फ्लैट की डील करोड़ों रुपये में हुई है।

विज्ञापन

इतने करोड़ रुपये में बेचा फ्लैट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सलमान खान ने यह फ्लैट करीब 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में स्थिति अपना करीब 1,318 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां स्थित है दबंग खान का यह अपार्टमेंट
बुधवार को रियल एस्टेट कंसल्टेंट स्क्वायर यार्ड्स ने एक बयान में कहा कि उसने सलमान खान की डील के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स का रिव्यू किया। ट्रांजेक्शन इसी महीने रजिस्टर्ड हुआ है। सलमान खान का यह अपार्टमेंट शिव स्थान हाइट्स में स्थित है। 

Saiyaara: मोहित सूरी की 'सैयारा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 सेंकड के बोल्ड सीन हटे

विज्ञापन

कहां रहते हैं सलमान खान?
अभिनेता सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। एक्टर का यह अपार्टमेंट बांद्रा में स्थित है। अक्सर सलमान के जन्मदिन और ईद के अवसर पर अक्सर फैंस की भीड़ यहां लगती है। सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस से मिलते हैं। सलमान खान का यह फ्लैट 1 बीएचके का है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर सलमान रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर उनके माता-पिता रहते हैं।

'बैटल ऑफ गलवां' के लिए मेहतन कर रहे सलमान
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की बात करें तो इसके लिए सलमान खान काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed