फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Batla House Actress Chrisann Pereira Released From Sharjah Jail Was held in drugs case

Chrisann Pereira: शारजाह जेल से रिहा होकर मुंबई पहुंचीं क्रिसन परेरा, ड्रग्स तस्करी के आरोप में हुई थीं अरेस्ट

Thu, 03 Aug 2023 02:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 03 Aug 2023 02:15 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसैन परेरा इस 1 अप्रैल से संयुक्त अरब अमीरात की शारजाह जेल में बंद थीं। एक्ट्रेस को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब महीनों बाद क्रिसैन परेरा को रिहाई मिल गई।

विज्ञापन
Batla House Actress Chrisann Pereira Released From Sharjah Jail Was held in drugs case
क्रिसन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसैन परेरा संयुक्त अरब अमीरात की शारजाह जेल से रिहाई मिलने के भारत लौट आई हैं। एक्ट्रेस को 1 अप्रैल को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस शारजाह से मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने कहा कि वह मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन


महेश भट्ट द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म सड़क 2 में अभिनय करने वाली परेरा (27) को 1 अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर एक स्मृति चिन्ह के अंदर ड्रग्स पाए जाने के बाद पकड़ा गया था। एक्ट्रेस को अवॉर्ड ट्रॉफी में ड्रग्स भरकर ले जाने के मामले में शारजाह पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


क्रिसैन परेरा के मुंबई लौटने पर उनके भाई केविन परेरा ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर  वीडियो भी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्रिसैन आखिरकार वापस लौट आई है और हमसे मिली, मुझे पता है कि मैंने जून में बताया था कि वो वापस आ जाएगी, लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया और अंत में लौट आई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस साल अप्रैल में ड्रग-तस्करी के मामले में एक्ट्रेस क्रिसैन परेरा को फंसाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें बोरीवली स्थित एक बेकरी के मालिक एंथोनी पॉल (35 साल) और उनके साथी बैंकर राजेश बोभाटे (34 साल) का नाम शामिल है। उन्हें पूछताछ में बताया कि उन्होंने ट्रॉफी में ड्रग्स छुपाकर रख दिया था। एक्ट्रेस क्रिसैन परेरा को अनजाने में जाल में फंसाया गया था।

 यह भी पढ़ें: 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' में टक्कर तय, जानें कमाई के मामले में कौन किस पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed