फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Based on the story of sending man on the moon 'First Man', release to 12 in India

चांद पर आदमी भेजने की कहानी पर आधारित है ‘फर्स्ट मैन’, भारत में रिलीज 12 को

Fri, 28 Sep 2018 07:27 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Based on the story of sending man on the moon 'First Man', release to 12 in India
neil armstrong

छह बार के अकेडमी अवार्ड विजेता और ला ला लैंड के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक डेमियन शैजेल और अभिनेता रयान गोसलिंग यूनिवर्सल पिक्चर्स की ‘फर्स्ट मैन’ के लिए फिर एक साथ आ रहे हैं। यह फिल्म नासा के चांद पर मानव भेजने के अभियान की कहानी पर केंद्रित है। इसमें नील आर्मस्ट्रॉन्ग के बारे में और 1961-1969 के वक्त को दिखाया गया है। फर्स्ट मैन में अकेडमी अवार्ड के नॉमिनी रयान गोसलिंग नील आर्मस्ट्रॉन्ग की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म को 75वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म के तौर पर प्रदर्शित किया गया था। फिल्म को आलोचकों से जबरदस्त समीक्षा मिली है और फेस्टिवल में शामिल लोगों द्वारा सराहा गया है। फिल्म को भारत में 12 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


ये फिल्म जेम्स आर. हेनसेन की किताब पर आधारित फिल्म है। इसमें इतिहास के सर्वाधिक खतरनाक अभियानों में से एक माने जाने वाले इस अभियान के लिए आर्मस्ट्रॉन्ग और राष्ट्र द्वारा चुकाई गई कीमत और किए गए त्याग को दर्शाया गया है। गोसलिंग के साथ एमी अवार्ड और गोल्डन ग्लोब अवार्ड विजेता अभिनेत्री क्लेयर फॉय दिखाई देंगी। उन्होंने फिल्म में नील की पत्नी जेनेट आर्मस्ट्रॉन्ग की भूमिका निभाई है, जो भावुक और साहसी महिला है। वह पूरे अभियान की ऐसी नायक है, जिसके बारे में लोगों ने बहुत कम चर्चा की है। यह वही महिला है, जिसने इस ऐतिहासिक क्षण निर्माण में अहम योगदान दिया। 
विज्ञापन


अकेडमी अवार्ड विजेता जोश सिंगर (स्पॉटलाइट) द्वारा लिखित इस फिल्म के निर्माता विक गॉडफ्रे और मार्टी बोवेन (द ट्वाइलाइट सागा,द फॉल्ट इन अवर स्टार्स) हैं। उन्होंने शैजेल के साथ मिलकर अपने टेंपल हिल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है। कार्यकारी निर्माता इसाक क्लूजनर (द फॉल्ट इन अवर स्टार्स) और ड्रीमवर्क्स पिक्चर्स ने फिल्म के को-फाइनेंसर की जिम्मेदारी निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Based on the story of sending man on the moon 'First Man', release to 12 in India
neil armstrong

फिल्म के बारे में निर्देशक डेमियन शैजेल ने कहा, “चांद पर मानव के कदम रखने की कई कहानियां कही जाती रही हैं, लेकिन मैं चांद पर उस पहले कदम की ओर बढ़ते वर्षों के अनुभव को जानना चाहता था। साथ ही मैं जानना चाहता था कि चांद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति की क्या भावनाएं थीं। इतिहास में बहुत थोड़े से लोग चांद पर गए हैं और नील आर्मस्ट्रॉन्ग उनमें से पहले थे। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि यह एक ऐसे व्यक्ति की भावुक यात्रा है, जो इस अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के दौरान एक पिता और पति बने रहने का प्रयास भी कर रहा होता है।“

 गोसलिंग और फॉय के साथ पर्दे पर और भी कलाकार साथ देंगे, जिन्होंने उन लोगों की भूमिका निभाई है, जिन्हें इस चंद्र अभियान के लिए आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ चुना गया था। इनमें जेसन क्लार्क (डॉन ऑफ द प्लेनेट ऑफ एपेस) एड ह्वाइट के रूप में, पैट्रिक फुगिट (गॉन गर्ल) इलियट सी के रूप में, ईथन एम्ब्री (नेटफ्लिक्स के ‘ग्रेस एंड फ्रेंकी’ फेम) पेटे कोनराड के रूप में पाब्लो श्क्रीबर (स्टार्ज के अमेरिकन गॉड्स फेम) जिम लोवेल के रूप में, क्रिस्टोफर एबॉट (एचबीओ के ‘गर्ल्स फेम’) डेविड स्कॉट के रूप में, कोरे स्टॉल (नेटफ्लिक्स के ‘हाउस ऑफ कार्ड्स’ फेम) बज एल्ड्रिन, स्काइलर बाइबल (सोशली ऑकवार्ड) रिचर्ड एफ. गॉर्डन के रूप में और शी विंघम (नॉन स्टॉप) गस ग्रिसम के रूप में दिखेंगे।

 इन शुरुआती अभियानों के कमांडर के तौर पर काइली शेंडलर (गेम नाइट) ने फ्लाइट ऑपरेशन डायरेक्टर डेक स्लेटन की और कायरन हिंड्स (टिंकर टेलर सोल्जर स्पाई) ने स्पेस सेंटर के फर्स्ट डायरेक्टर बॉब गिलरथ की भूमिका निभाई है। उनके साथ लुकास हास (द रेवनेंट) ने कमांड स्पेस मॉड्यूल पायलट माइक कोलिंस और कोरी माइकल स्मिथ (टीवी शो ‘गोथम’ फेम) ने ग्रिसम और ह्वाइट के दुर्भाग्यशाली साथी रोजर शेफी की भूमिका निभाई है। ये अपोलो कमांड मॉड्यूल में उनके साथी थे, जो केप केनवरल में प्री-फ्लाइट टेस्ट में नष्ट हो गया था। इनके अलावा ओलिविया हैमिल्टन (ला ला लैंड) ने पैट ह्वाइट की भूमिका निभाई है, जो डेली रिमाइंडर की तरह काम करते हैं।

 12 अक्टूबर से थिएटर में देखिए फर्स्ट मैन में नील आर्मस्ट्रॉन्ग की भूमिका में रयान गोसलिंग को।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed