{"_id":"5bb60d8c867a5528f04fd885","slug":"bapu-will-highlight-the-problem-of-fake-notes-and-the-truth-behind-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों की समस्या और इसके पीछे के सच को उजागर करेगी चल जा बापू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नकली नोटों की समस्या और इसके पीछे के सच को उजागर करेगी चल जा बापू
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi
रियलिस्टिक कहानियों के इस दौर में गांधी जयंती पर मंगलवार को मुंबई में फिल्म चल जा बापू का ट्रेलर लॉन्च हुआ। फिल्म नकली नोटों की समस्या और इसके पीछे के सच को उजागर करेगी। इसका निर्देशन दैदीप्य जोशी ने किया है, जो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई फिल्म सांकल बना चुके हैं। चल जा बापू हास्य ड्रामा है।
विज्ञापन
फिल्म का नायक आशु अपने पास आए 500 रुपये के नकली नोट को बाजार में चलाने की कोशिश करता है और वह नोट घूम कर बार-बार उसके ही पास वापस आ जाता है। जोशी के अनुसार फिल्म बताती है कि कैसे कुछ लोग इस काले धंधे में लिप्त हैं और जब एक नौजवान इनकी ठगी का शिकार होता है
विज्ञापन
तो वह इसका पर्दाफाश करने की ठान लेता है। फिल्म में बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक और ऋषिता भट्ट मुख्य भूमिकाओं में है। जाकिर हुसैन, आर्यन वैद, हिमानी शिवपुरी, राजू खेर और हरीष हरिऔध की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और आस-पास के इलाकों मे की गई है।
विज्ञापन