{"_id":"ecdec5dd711515256ceacaeb8a8e939a","slug":"bappi-lehari-gets-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बार-बालाओं को नचाएंगे बप्पी लहरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब बार-बालाओं को नचाएंगे बप्पी लहरी
मुंबई ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने मुंबई की बार बालाओं के पक्ष में क्या निर्णय सुना दिया, संगीतकार और गायक बप्पी लहरी की अचानक व्यस्तता बढ़ गई है। उस उम्र में जब कि संगीतकारों या गायकों को घर बैठ जाना पड़ता है, बप्पी दा को सांस लेने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि बार बालाओं के जीवन पर शचींद्र शर्मा के निर्देशन में एक फिल्म बनने जा रही है। 'मुंबई कैन डांस साला' नाम वाली फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी बप्पी दा को सौंपी गई है। जब से बप्पी दा का "ऊलाला ऊलाला" गाना हिट हुआ है, उनसे इसी तरह के गीतों की डिमांड हो रही है।
विज्ञापन
चूंकि फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' में मुंबई की बार बालाओं की कहानी है। इसलिए इस थीम पर कोई भी संगीतकार बप्पी दा से बेहतर काम नहीं कर सकता था।
यह फिल्म आशिमा फिल्म्स बैनर तले बनने जा रही है। पिछले दिनों एंपायर स्टूडियो में बप्पी दा ने इस फिल्म के दो गाने रिकॉर्ड किए। इसमें एक गाना सुनिधि चौहान की आवाज में है, तो दूसरा गाना मुन्नी बदनाम हुई फेम गायिका ममता शर्मा से गवाया गया है।
विज्ञापन