{"_id":"68d03da8a567b4e1c520a59dcf40f9cf","slug":"bappi-lahri-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"बप्पी लहरी नहीं रहे! अफवाह या हकीकत?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बप्पी लहरी नहीं रहे! अफवाह या हकीकत?
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीतकार बप्पी लहरी नहीं रहे। इस बारे में मुंबई में दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार को मुंबई में विख्यात संगीतकार-गायक बप्पी लाहिरी की मृत्यु की खबर उड़ा दी। इससे सब तरफ हलचल मच गई। कहा गया कि हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया है।
सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में कुछ लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि तक दे डाली। परंतु फिर साफ हुआ कि यह बात झूठी है और किसी ने बहुत ही भद्दा मजाक किया है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों फिल्म ‘गुंडे’ में ‘घंटिया’ गीत के लिए चारों तरफ बप्पी दा की तारीफ हो रही है। जो भी इस गीत को सुन रहा है, पसंद कर रहा है।
दो दिन पहले ही बप्पी लाहिरी ने राजनीति में भी कदम रखा और भाजपा की सदस्यता ली है। कुछ लोगों सवाल कर रहे हैं कि कहीं बप्पी दा के इस कदम से नाराज लोगों ने तो यह भद्दा मजाक नहीं किया।
विज्ञापन
बप्पी लाहिरी ने भी इस बात पर दुख व्यक्त किया कि किसी के साथ इस तरह का भी मजाक किया जा सकता है। जो हुआ वह दुखद और निंदनीय है। हम बप्पी दा की लंबी हम उम्र की कामना करते हैं।
विज्ञापन