फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bappi Lahiri Last Rites: Son Bappa Lahiri lands in Mumbai from the US for his father last rites at Pawan Hans crematorium in Juhu

Bappi Lahiri Last Rites: मुंबई पहुंचे बप्पी दा के बेटे बप्पा लाहिड़ी, आज 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

Thu, 17 Feb 2022 08:05 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 08:05 AM IST
विज्ञापन
Bappi Lahiri Last Rites: Son Bappa Lahiri lands in Mumbai from the US for his father last rites at Pawan Hans crematorium in Juhu
बप्पा लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

80 और 90 के दशक में भारतीय सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद मंगलवार रात 11:40 बजे के आसपास निधन हो गया। उनकी उम्र महज 69 थी। 

विज्ञापन

अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी द्वारा दिए बयान के मुताबिक, "लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bappi Lahiri Last Rites: Son Bappa Lahiri lands in Mumbai from the US for his father last rites at Pawan Hans crematorium in Juhu
बप्पा लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आधिकारिक बयान में परिवार के सदस्यों ने उल्लेख किया कि दिवंगत संगीतकार का अंतिम संस्कार 17 फरवरी यानी आज किया जाएगा। गुरुवार की सुबह, बप्पा और उनका परिवार, अपने पिता के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। जैसे ही परिवार के सदस्य बप्पा और अन्य को लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, बप्पा भावुक हो गए।

विज्ञापन

बता दें कि परिवार ने बप्पी लाहिड़ी के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी आज मुंबई स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम क्रिया की विधि लाहिड़ी हाउस में सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed