फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ban_on_release_of_ram_leela_movie

'रामलीला' की रिलीज टली, मिली नई तारीख

Wed, 13 Nov 2013 10:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Nov 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
ban_on_release_of_ram_leela_movie

रणबीर सिंह व दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म राम-लीला के इस नाम से प्रदर्शन पर दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा अदालत ने अंतरिम रोक लगा दी है।

विज्ञापन


अदालत ने प्रभु रामलीला कमेटी की याचिका पर यह रोक लगाई है। अब यह फिल्म पूरे देश में इस नाम से प्रदर्शित नहीं की जा सकेगी।

पढ़ें रामलीला पर यह खास विशेष


ये पांच किस और बेडरूम सीन हैं रामलीला की यूएसपी?


याचिका में आरोप था कि फिल्म के नाम से आने वाली पीढ़ियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा क्योंकि रामलीला शब्द धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है।

हालांकि, कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने इस मामले में एक अन्य याचिका खारिज कर याची पर जुर्माना लगा दिया था।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एएस जयचंद्रा के समक्ष अधिवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि राम लीला शीर्षक लोगों की धार्मिक भावनाओं और भगवान राम के जीवन के मंचन से जुड़ा है।

इस फिल्म में बेहद भद्दे संवाद व दृश्यों का इस्तेमाल कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। याचिका पर अधिवक्ता अरुण शर्मा, महेश शर्मा व विशेष राघव ने बहस की।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक या कोई अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। अदालत ने इस पर अंतरिम आदेश पारित कर फिल्म के नाम पर पांच दिसंबर तक रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed