फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baisakhi Special Song Top 5 Bollywood and punjabi songs to pep up your Baisakhi celebrations

Baisakhi Special Song: ये पांच बैसाखी सॉन्ग त्योहार का मजा कर देंगे दोगुना, थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

Thu, 14 Apr 2022 07:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 07:24 AM IST
सार

बैसाखी का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है और हर तरफ रौनक ही रौनक दिखाई देती है। आप भी बैसाखी के त्योहार पर कुछ गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये गाने आपके त्योहार का मजा और भी ज्यादा बढ़ा देंगे।

विज्ञापन
Baisakhi Special Song Top 5 Bollywood and punjabi songs to pep up your Baisakhi celebrations
बैसाखी स्पेशल सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

बैसाखी का त्योहार पंजाबी परिवारों के लिए तो खास होता ही है, लेकिन पूरे देश के साथ विदेशों में बसने वाले भारतीय भी इस त्योहार को पूरे धूम-धाम से मनाते हैं। अगर बात बैसाखी की हो और ढोल नगाड़े, भांगड़ा के साथ धमाकेदार पंजाबी गानों का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। 14 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है और हर तरफ रौनक ही रौनक दिखाई देती है। आप भी बैसाखी के त्योहार पर कुछ गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये गाने आपके त्योहार का मजा और भी ज्यादा बढ़ा देंगे।

विज्ञापन

आई बैसाखी 
मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की हिट फिल्म 'सज्जन सिंह रंग रूज' का बैसाखी स्पेशल सॉन्ग जोश से भर देता है। ये गाना सुनने के बाद आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

अपना पंजाब होवे
पंजाबी संगीत गायक गुरदास मान का गाया हुआ गाना उनके अच्छे गीतों में से एक है। ये गाना जहां पंजाब के रहन-सहन को दिखाता है, तो वहीं इस गाने में पंजाब की ठेठ संस्कृति को भी बखूबी गीत के बोलों में पिरोया गया है।

विज्ञापन

मेरे देश की धरती
बॉलीवुड में भी कई ऐसे गाने हैं जिन्हें बैसाखी के मौके पर बजाया जा सकता है। इन गानों में से एक है 'मेरे देश की धरती' ये गाना बैसाखी के त्योहार पर एक दम सही बैठता है, क्योंकि बैसाखी का त्योहार मुख्य रूप से फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है और ये गाना भी लहलहाते खेतों पर फिल्माया गया है।

ऐसा देस है मेरा
फिल्म वीर-जारा का गाना 'ऐसा देस है मेरा' हरे-भरे खेतों और खुले नीले आकाश के साथ पंजाब के खूबसूरत ग्रामीण इलाकों को जीवंत करता है।उदित नारायण, लगा मंगेशकर, गुरदास मान और पृथा मजूमदार द्वारा गाया गया, यह ट्रैक आपकी बैसाखी प्लेलिस्ट में बिलकुल फिट बैठता है।

नंबर वन पंजाबी
बॉलीवुड फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके'  का गाना 'नंबर वन पंजाबी' आपके बैसाखी के त्योहार के जोश को दोगुना बढ़ा देता है। ये गाना सुनने के बाद आपके पैर जरूर थिरकने लगेंगे। इस गाने को आपको अपनी बैसाखी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed