{"_id":"6699416ad7088e3fca0c30ef","slug":"bad-newz-actor-ammy-virk-hilarious-reel-wins-social-media-users-heart-deets-inside-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bad Newz: विक्की कौशल को मात देकर तृप्ति का दिल जीतने की पूरी कोशिश में एमी विर्क, मजेदार वीडियो देखा क्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bad Newz: विक्की कौशल को मात देकर तृप्ति का दिल जीतने की पूरी कोशिश में एमी विर्क, मजेदार वीडियो देखा क्या
Thu, 18 Jul 2024 09:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:53 PM IST
सार
बैड न्यूज जल्द रिलीज होने वाली है। फिलहाल, इसके तीनों मुख्य कलाकार फिल्म का जोर शोर के साथ प्रचार कर रहे हैं। इस बीच एमी विर्क और तृप्ति का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी, एमी विर्क
- फोटो : इंस्टाग्राम@ammyvirk
विस्तार
विक्की कौशल , तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज़ ' कल (19 जुलाई) सिनेमाघरों दस्तक देने जा रही है। तीनों सितारे इन दिनों अपनी फिल्म का जोर शोर से ऑनलाइन और ऑफलाइन का प्रचार कर हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने के लिए कई ट्रेंडिंग रील्स को एक साथ बनाया था। अब एमी ने तृप्ति के साथ मिलकर एक नया और मजेदार रील बनाई है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रही है।
Natasha Stankovic: जुदा हुईं नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या की राहें, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर इसे एमी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है। शेयर किए गए वीडियो में एमी खुद को तृप्ति के लिए परफेक्ट मैच बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में दोनों एक वैनिटी वैन में नजर आ रहे हैं। जहां एक और एमी सोफे पर आत्मविश्वास से खड़े होकर खुद को विक्की से बेहतर साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, तृप्ति डिमरी अपनी कुर्सी पर बैठकर उन्हें ध्यान से सुन रही हैं।
विज्ञापन
तृप्ति को रिझाने की पूरी कोशिश में एमी
वीडियो में पंजाबी अभिनेता कहते हैं, "तुम खुद देखो, है कोई मुझसे स्मार्ट? मैं ये नहीं कह रहा तुम मेरी बात मानो, तुम खुद देखो और फैसला तुम ही करो।" वहीं एमी की बातें सुनकर तृप्ति उनकी हां में हां मिलाती दिखती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
पहले दिन बैड न्यूज कर सकती है इतना कारोबार
इस वीडियो पर ज्यादातर लोग लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक निर्देशक ने भी हंसने वाले इमोजी कमेंट बॉक्स में साझा किए हैं। बैड न्यूज को एडवांस बुकिंग में सरफिरा से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन आठ से नौ करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
Kanguva: सूर्या अभिनीत फिल्म 'कंगुवा' के पहले एकल 'फायर सॉन्ग' की झलक आई सामने, इस खास दिन पर रिलीज होगा गाना

View this post on Instagram