Natasha Stankovic: जुदा हुईं नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या की राहें, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नताशा स्टेनकोविक ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने की घोषणा की है। गुरुवार शाम को मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है कि वे अब साथ नहीं हैं।
विस्तार
पोस्ट में क्या लिखा नताशा ने?
पिछले कुछ दिनों से नताशा स्टेनकोविक और उनके पति हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें लगातार मीडिया में बनी हुई थीं। दोनों काफी समय से सार्वजनिक रूप से एक साथ भी नहीं देखे गए थे। अब इन अटकलों पर नताशा स्टेनकोविक ने मोहर लगा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने और हार्दिक के तलाक की पुष्टि की है। नताशा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘चार साल साथ रहने के बाद मैंने और हार्दिक ने सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने एक साथ अपना सबसे बेहतर देने की कोशिश की, अब हमारा मानना है कि ये हम दोनों के हित में है। यह हम दोनों के लिए कठिन निर्णय था, हमने एक दूसरे को सम्मान दिया और खुशी से रहें और एक परिवार बनाया। हमें अगस्त्य मिला, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना। हम सह-अभिभावक की तरह पूरी कोशिश करेंगे कि हम उसे वो सब कुछ दे सके जो उसकी खुशी के लिए कर सकते हैं। हम निवेदन करते हैं कि हमे इस मुश्किल घड़ी में आप सपोर्ट करेंगे और हमारे मुश्किल और संवेदनशील समय को समझते हुए हमें प्राइवेसी देंगे।’
सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'बैड न्यूज'
अपने मायके जा चुकी हैं नताशा
आपको बता दें कि नताशा मंगलवार को अपने पैरेंट्स के घर निकल गई थीं। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने इसकी जानकारी भी साझा की थी। नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। नताशा के साथ उनके बेटे अगस्त्य को भी देखा गया था।
कौन हैं नताशा स्टेनकोविक?
नताशा स्टेनकोविक एक सर्बियन मॉडल हैं। वह साल 2012 में भारत आईं, उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में आइटम सॉन्ग से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 8’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनीं। हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को शादी कर ली। 30 जुलाई 2020 को इनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।
बेपटरी हो रही 'इंडियन 2', सातवें दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट