{"_id":"0706874a-4c0f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bad-news-barfi-out-of-oscar-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई 'बर्फी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई 'बर्फी'
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Sat, 22 Dec 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' 85वें ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ से बाहर हो गई है। फिल्म विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में जगह नहीं पा सकी है।
विज्ञापन
ऑस्कर पुरस्कारों की जारी पहली सूची से यह खुलासा हुआ है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने एक गूंगे-बहरे लड़के की भूमिका निभाई है जबकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली थी।
विज्ञापन
ऑस्कर पुरस्कारों की इस श्रेणी के लिए दुनियाभर से 71 फिल्में चुनीं गई थीं। संक्षिप्त सूची में नौ फिल्में ही अपनी जगह बना सकीं। अंतिम पांच नामांकनों के लिए इन फिल्मों में भी प्रतिस्पर्धा होगी। जिन नौ फिल्मों को चुना गया है, उनमें 'एमोर' (आस्ट्रिया), 'वार विच' (कनाडा), 'नो' (चिली), 'ए रॉयल एफेयर' (डेनमार्क), 'द इन्टचेबल्स' (फ्रांस), 'द डीप' (आईसलैंड), 'कॉन-तिकी' (नॉर्वे), 'बियोंड द हिल्स' (रोमानिया) व 'सिस्टर' (स्विटजरलैंड) शामिल हैं। नामांकनों की अंतिम सूची 10 जनवरी को घोषित की जाएगी। ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर अभी अनुराग बसु और रणबीर कपूर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन