Namashi Chakraborty: पटना में नमोशी चक्रवर्ती का हुआ भव्य स्वागत, 'बैड बॉय' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे एक्टर
नमोशी के पटना दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों 'बैड बॉय' के प्रमोशन के लिए वहां गए थे।
विस्तार
सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती इन दिनों अपनी फिल्म 'बैड बॉय' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर हाल ही में पूरी टीम के साथ इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पटना गए। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। नमोशी भोजपुरी भाषा में 'का हाल बा' कहकर फैंस से रूबरू हुए। इसके बाद उन्होंने फिल्म की एक्ट्रेस अमरीन के साथ 'बैड बॉय' के गाने पर डांस किया। दोनों के साथ-साथ फैंस भी जमकर झूमे।
Bholaa OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फेल 'भोला' ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी अजय की फिल्म
वायरल हुआ वीडियो
नमोशी के पटना दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नमोशी की फिल्म का दर्शक किस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह को मिला संजय लीला भंसाली का साथ, फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे एक्टर
जमकर झूमे फैंस
पटना में फैंस ने नमोशी और अमरीन पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। दोनों सितारे भी पूरी गर्मजोशी के साथ फैंस से मिले। इसके बाद इन्होंने 'जनाब-ए-आली' गाने पर धमाकेदार डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर लोग नमोशी और मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीरें हाथ में लिए नजर आए। इस वीडियो पर फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यूजर्स नमोशी की फिल्म को लेकर बेसब्र नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंतजार की घड़ियां मुश्किल से कट रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।'बता दें कि फिल्म 'बैड बॉय' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
Chrisann Pereira: बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा को अरब पुलिस ने किया जेल में बंद, ड्रग्स मामले को लेकर हुई है