Bachchan Pandey: ‘बच्चन पांडे’ का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज, आपने सुना क्या?
बच्चन पांडे का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज हो गया है। गाने में अक्षय कुमार काफी उग्र लग रहे हैं, गाने के बोल में भी मारधाड़ वाली बातें भी हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया की बाद अब दर्शक इसके लिए काफी बेताब हैं। गुरुवार को फिल्म का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म का यह गाना इंटरनेट पर तूफान मचा रहा है।
इससे पहले अभिनेता ने गाने की एक झलक साझा की थी। अक्षय द्वारा शेयर किए गए गाने के फर्स्ट लुक में अक्षय की डरावनी आंखें खतरनाक अंदाज में घूमती नजर आ रही थीं, जिसे देख अच्छे- अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाएं। फिल्म के पहले गाने के बारे में जानकारी साझा करते हुए अभिनेता ने बताया फिल्म का पहला गाना मार खाएगा 24 फरवरी दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा।
गाने में अक्षय कुमार का एक्शन और जबरदस्त डांस देखने को मिला है। उनके साथ कई साथी कलाकार भी हैं। इस गाने को विक्रम मोंट्रोस ने रचा है। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। 'मार खाएगा' गाने की शूटिंग एक ही दिन में 300 से अधिक डांसर्स के साथ सेट पर की गई है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की एक्शन- कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म तमिल मूवी ‘Jigarthanda’ का हिंदी रीमेक है। इसमें अभिनेता सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा और लक्ष्मी मेमन मुख्य किरदार में नजर आए थे। वहीं ‘बच्चन पांडे’ फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलिन फर्नांडिस स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
इस फिल्म में अक्षय कुमार की गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अभिनेता बनना चाहता है। जबकि अभिनेत्री कृति सेनन एक पत्रकार के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।