{"_id":"5908197b4f1c1b693c44203d","slug":"baahubali-2-and-prabhas-has-a-special-tribute-from-google-india-baahubali-2-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल पर भी चढ़ा 'बाहुबली 2' का खुमार, इस तरह किया सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गूगल पर भी चढ़ा 'बाहुबली 2' का खुमार, इस तरह किया सलाम
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Tue, 02 May 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' की अपार सफलता से ना सिर्फ पूरी दुनिया हैरान है बल्कि गूगल भी उसके आगे नतमस्तक हो गया है। जिस कदर इस फिल्म ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है वो वाकई एक मिसाल है साथ ही रिलीज के बाद से ही ये ये फिल्म गूगल ट्रेंडस में दूसरे नंबर पर आ गई। 'बाहुबली 2' की ऐसी भव्यता से गूगल इस कदर प्रभावित हुआ कि उसे एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया और सलाम किया।
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक रॉकेट स्पेस की तरफ जा रहा है और प्रभास सामने से उड़ती आ रही बॉल को पकड़ लेते हैं। इस वीडियो में उस दिन टॉप ट्रेंडस जो रहे उन्हें दिखाया गया है।
विज्ञापन
वहीं 'बाहुबली 2' ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया जो अभी तक थमा नहीं है। ये फिल्म रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म तीन दिन के अंदर ही 23 नए रिकॉर्ड बना चुकी है। तीन दिन के अंदर ही ये फिल्म 500 करोड़ की कमाई करके पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
ये भी पढ़ें - चार दिन में ही 'बाहुबली 2' ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
The planet was left in the safe hands of a warrior. Meanwhile, a rocket took off to explore a new world. #GoogleTrends #Bahubali2 #ISRO pic.twitter.com/mSlo2PCW1J
— Google India (@GoogleIndia) April 29, 2017विज्ञापन