फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   baaghi 4 star cast harnaz sandhu tiger shroff and sonam bajwa pose together before film release

Baaghi 4: 'बागी 4' की रिलीज से पहले साथ दिखे टाइगर-सोनम और हरनाज, फैंस बोले - 'क्या खूबसूरत तिकड़ी है'

Sat, 30 Aug 2025 12:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 30 Aug 2025 12:55 AM IST
सार

Tiger Shroff Sonam Bajwa Harnaz Sandhu: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'बागी 4', 5 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले तीनों स्टार्स ने एक साथ फोटो क्लिक करवाईं।     
 

विज्ञापन
baaghi 4 star cast harnaz sandhu tiger shroff and sonam bajwa pose together before film release
हरनाज संधू, टाइगर श्रॉफ और सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी 'बागी' की चौथी किस्त का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन एक बार फिर से इस फिल्म की चौथी किस्त में नजर आएगा। 'बागी 4' की रिलीज से पहले फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ पैपराजी के सामने पोज देती नजर आई।

विज्ञापन

वीडियो वायरल
आज सोशल मीडिया पर फिल्म 'बागी 4' के स्टार्स टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा का एक वीडियो वारयल हो रहा है। इस वीडियो में आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'बागी 4' के तीनों मुख्य कलाकार पैपराजी को पोज देते नजर आए। इन तीनों को एक साथ देखकर स्टार्स के फैंस बेहद खुश हैं। इस दौरान हरनाज फ्रील ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं तो वहीं सोनम बाजवा ने महरून रंग की बॉडीकॉन ड्रेस से फैंस का दिल जीत लिया। टाइगर श्रॉफ ब्लैक टी-शर्ट और कार्गो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इन तीनों की तिकड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
टाइगर, सोनम और हरनाज को एक साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश और आने वाली फिल्म 'बागी 4' के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। एक फैन ने लिखा, 'ये सभी बहुत प्यारे हैं', एक और फैन ने लिखा, 'पंजाबी आ गये ओये', एक और फैन ने लिखा, 'क्या खूबसूरत तिकड़ी है', एक और फैन ने लिखा, 'बागी 4 के साथ फायर इमोजी ' वहीं कई फैंस हरनाज को बेहद पसंद कर रहे हैं और उनके नाम के साथ फायर और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं।

विज्ञापन

बागी 4 के बारे में
पांच साल के ब्रेक के बाद 'बागी' फ्रैंचाइजी अपनी चौथी किस्त लेकर आ रही है। 'बागी 4' का निर्माण साजिद नाडियावाला कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: Sreeleela: श्रीलीला ने 'मास जथारा' के सेट से रवि तेजा के साथ शेयर की पहली सेल्फी, लिखा नोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed