फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi shares adorable photo from director Shyam Benegal 90th birthday Birthday with Some of his actors

Shabana Azmi: 'लोग हमें साथ में कास्ट क्यों नहीं कर रहे?', पसंदीदा कलाकार से मिलकर शबाना आजमी ने किया सवाल

Mon, 16 Dec 2024 07:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Dec 2024 07:49 AM IST
सार

Azmi Shabana Social Media Post: शबाना आजमी हाल ही में निर्देशक श्याम बेनेगल की जन्मदिन पार्टी में नसीरुद्दीन शाह से मिलीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माताओं की तरफ एक सवाल उछाला है।

विज्ञापन
Shabana Azmi shares adorable photo from  director Shyam Benegal 90th birthday Birthday with Some of his actors
श्याम बेनेगल के जन्मदिन पर शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता सहित कई कलाकार - फोटो : एक्स-@AzmiShabana

विस्तार

अपनी पसंदीदा लोगों के साथ काम करना भला किसे पसंद नहीं होता? और, अगर चाहकर भी मौके न मिलें तो सवाल करने का मन भी होता है। ऐसा ही सवाल हाल ही में शबाना आजमी करती नजर आई हैं। मौका था, नसीरुद्दीन शाह से मुलाकात का। अभिनेत्री उन्हें अपना फेवरेट कलाकार बताती हैं। दरअसल, दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल के जन्मदिन की पार्टी में शबाना आजमी की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह से हुई। उनसे मिलकर वे बेहद खुश हुईं। साथ ही, हैरानी भरा सवाल भी कर डाला। और सवाल है कि, 'लोग हमें साथ में कास्ट क्यों नहीं कर रहे हैं?' 

विज्ञापन

शकीला बानो पुण्यतिथि: देश की पहली महिला कव्वाल, हादसे में खो गई आवाज; इनके दीवाने रहे दिलीप कुमार-जैकी श्रॉफ

विज्ञापन

शिकायतभरे अंदाज में किया सवाल
शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह ने मासूम, निशांत और पार सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है। मगर, हाल ही में शबाना आजमी ने इच्छा जताई है कि वे नसीरुद्दीन शाह के साथ परदे पर और फिल्में करने की ख्वाहिश रख रही हैं। उन्होंने शिकायती लहजे में सवाल किया है कि लोग उन दोनों को अब साथ में कास्ट क्यों नहीं कर रहे हैं'?

विज्ञापन

बेनेगल की फिल्म से किया डेब्यू
हाल ही में श्याम बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया। यहां शबाना, नसीरुद्दीन शाह और सभाना आजमी के साथ कई कलाकार शामिल हुए। शबाना आजमी ने श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनीं कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने डेब्यू की बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से किया। इसके अलावा वे उनकी द सीडलिंग, जुनून , मंडी, और हरी भरी जैसी चर्चित फिल्में नजर आईं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

विज्ञापन

अलग विषय पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर बेनेगल
श्याम बेनेगल की गिनती उन निर्देशकों में होती है, जिन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। श्याम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त के भतीजे हैं। श्याम बेनेगल की फिल्मों का विषय और उन्हें बनाने का अंदाज बेहद अलग और खास होता है। उनकी एक फिल्म है मुजीब, जिसने भारत ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश में भी सुर्खियां बटोरीं। यह फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान पर आधारित थी, जो बांग्लादेश के राष्ट्रपति भी थे। उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म ने बांग्लादेश में 2024 में तख्तापलट करवा दिया था और शेक हसीना को इस्तीफा देना पड़ा था।
Sonakshi Sinha: पार्क में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने की खूब मस्ती, दिखाई पत्नी की शरारतों की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed