फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana who started cycling in Chandigarh with a mask

मास्क लगाकर चंडीगढ़ में साइकिल चलाने निकले आयुष्मान, बोले- ‘कोरोना से बचने का ये ही एक मंत्र’

Fri, 03 Jul 2020 07:29 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Jul 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana who started cycling in Chandigarh with a mask
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म गुलाबो सिताबो की रिलीज के बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों फुरसत में हैं। किस्से कहानियों और फिल्मी वीडियो बैठकों से दूर आयुष्मान अपने माता पिता के साथ चंडीगढ़ में हैं और वहां अपनी फिटनेस के लिए जमकर साइकिलिंग कर रहे हैं। हेलमेट और मास्क लगाकर जब वह चंडीगढ़ में सुबह सुबह निकलते हैं तो उन्हें पहचाना पाना भी मुश्किल होता है।

विज्ञापन

आयुष्मान कहते हैं, "मौजूदा संकट के मद्देनजर आज के समय में फिटनेस बरकरार रखना बेहद महत्वपूर्ण है। फिट रहने के लिए हमें अपना खुद का फिटनेस नियम तलाशना होगा, क्योंकि यह बहुत जरूरी हो गया है। मैं चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं, इसलिए मैंने साइकिलिंग करने का फैसला किया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान की दिनचर्या में साइकिलिंग की पहले भी काफी अहमियत रही है, पर लगातार काम करते रहने के चक्कर में उनकी इससे दूरी बन गई थी। वह कहते हैं, "मैं अपनी पूरी जिंदगी साइकिलिंग का शौकीन रहा हूं लेकिन मेरे काम के शेड्यूल ने मुझे कभी इसका मौका नहीं दिया। अब मुझे साइकिलिंग करना बहुत भा रहा है क्योंकि इससे न केवल मुझे फिट रहने में मदद मिल रही है, बल्कि यह मुझे चीजों पर ध्यान केंद्रित करने, जिंदगी के बारे में सोच-विचार करने और आगे बढ़ने की योजनाएं बनाने का एकांत समय भी दे रही है। मेरे लिए ये ध्यान करने जैसा अहसास है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed