फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana sara ali khan wamiqa rakul preet film pati patni aur woh do announced Know Release Date

'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना की एंट्री, इन तीन हसीनाओं से लड़ाएंगे इश्क

Sat, 18 Oct 2025 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Oct 2025 04:23 PM IST
सार

Ayushmann Khurrana New Film: आज शनिवार को धनतेरस पर अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का एलान किया गया है। यह फिल्म अगले साल होली पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
ayushmann khurrana sara ali khan wamiqa rakul preet film pati patni aur woh do announced Know Release Date
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना-वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'थामा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। रोशनी के इस त्योहार पर आयुष्मान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। उनकी अगली फिल्म का एलान हो गया है। नाम है- 'पति पत्नी और वो दो'। यह फिल्म अगले साल होली पर दस्तक देगी।

विज्ञापन


अगले साल होली पर होगी रिलीज
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आज शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर फिल्म का नाम लिखा है। साथ ही लिखा है, 'गुलशन कुमार, बी.आर. चोपड़ा की टी-सीरीज और बी.आर. स्टूडियोज ला रहे हैं फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'। यह फिल्म 04 मार्च 2026 को होली के अवसर पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
 

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि 'पति पत्नी और वो दो' साल 2019 में आई 'पति पत्नी और वो' का ही अगला भाग बताई जा रही है। 

नेटिजन्स ने जताया उत्साह
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'स्क्रिप्ट के मामले में आयुष्मान की पसंद सबसे अलग है'। एक यूजर ने लिखा, 'आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल...कॉमेडी की कमी नहीं रहेगी'। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। इसमें रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदर ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed