Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana reached Article 15 screening with Bala team

बाला की पूरी शूटिंग टीम लेकर आयुष्मान पहुंचे थिएटर, पूरे शो के दौरान यूं छुपाए रहे चेहरा

Tue, 02 Jul 2019 07:43 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 02 Jul 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana reached Article 15 screening with Bala team
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
देश विदेश में वाहवाही बटोर रही आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 देखने लखनऊ के एक सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों को उस समय खासी हैरानी हुई जब उन्हें थिएटर में तमाम ऐसे चेहरे नजर आए जो देखने या हाव भाव में बिल्कुल लखनऊ के नहीं लग रहे थे। इन लोगों के बीच चेहरे पर स्कार्फ बांधे बैठे एक युवा को तो लोग आखिर तक नहीं पहचान पाए कि आखिर ये है कौन?
विज्ञापन


आयुष्मान अपनी अगली फिल्म बाला के लिए लखनऊ में शूटिंग कर रहे हैं और सोमवार को दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद वह अपनी पूरी टीम को होटल के पास बने एक थियेटर में आर्टिकल 15 देखने के लिए ले गए। आयुष्मान के साथ फिल्म देखने गए यूनिट के एक सदस्य ने बताया,  'बाला के निर्देशक अमर कौशिक इस पूरी आउटिंग के गैंग लीडर थे। उन्हीं के कहने पर आयुष्मान बाला की पूरी टीम को आर्टिकल 15 दिखाने ले गए। दूसरे लोग भी बार बार जिद कर रहे थे तो सोमवार की शाम छुट्टी जल्दी की गई और सब पहुंच गए एक साथ थिएटर में।'
विज्ञापन


बताया गया कि आयुष्मान ने अपनी पहचान पूरे समय छुपाए रखी ताकि थिएटर में कोई भी उन्हें पहचान न सके। फिल्म शुरू होते ही वह अंधेरे में अंदर आए और फिल्म समाप्त होने पर तुरंत बाहर निकल गए। हालांकि बीच में कहीं किसी ने आयुष्मान को पहचाना और वहां भीड़ जुटी तो इसका इंतजाम भी क्रू ने कर रखा था। यूनिट के दो चार बाउंसर भी साथ में फिल्म देखने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाला के निर्देशक अमर कौशिक ने फिल्म देखने के बाद आयुष्मान की जमकर तारीफ की और कहा, 'यह उस तरह की फिल्म है जो मैं बनाना चाहता हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं किसी दिन इस स्तर तक जरूर पहुंच पाऊंगा। एक थ्रिलर को इसी तरह बनाना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed