फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana & Parineeti Chopra Starrer Film 'Meri Pyari Bindu' Trailer Released

'मेरी प्यारी बिंदू' का टीजर रिलीज, परिणीति का चुलबुला अंदाज

Fri, 31 Mar 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 31 Mar 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana & Parineeti Chopra Starrer Film 'Meri Pyari Bindu' Trailer Released
आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा - फोटो : Ayushmann Khurrana On Twitter
परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आयुष्मान और परिणीति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने लायक है।
विज्ञापन


ये पहली बार है जब आयुष्मान और परिणीति साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी नई होने के कारण रिफ्रेशिंग लग रही है। बात करें टीजर की तो इसे बड़े शानदार तरीके से बनाया गया है। टीजर फिल्म की झलक दिखाता है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म मजेदार होने वाली है। फिल्म में परिणीति को देख कर आपको 'जब वी मेट' की करीना की याद आएगी क्योंकि इन्हें भी अपनी जिंदगी से बेइंतहां मोहब्बत है। उनके रोल के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म में वो सिंगर बनी हैं। वहीं आयुष्मान भी आपको पुराने दौर में ले जाएंगे। कुर्ता-पजामा पहने और टाइपराइटर पर टाइप करते आयुष्मान को देख कर लग रहा कि वो लेखक बने हैं।
विज्ञापन


फिल्म का टीजर देख कर लग रहा है कि ये कहानी सिर्फ लव-स्टोरी नहीं है बल्कि इसमें इश्क के सभी रंग हैं। फिल्म में आयुष्मान के डायलॉग 'प्यार करना बहुत लोग सिखाते हैं लेकिन उस प्यार को कैसे भुलाते हैं, ये कोई नहीं सिखाता' से पता चलता है कि प्यार की खुमारी से लेकर दिल टूटने का गम, सब कुछ इस फिल्म में मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में परिणीति ने गाए हैं गाने

Ayushmann Khurrana & Parineeti Chopra Starrer Film 'Meri Pyari Bindu' Trailer Released
परिणीति चोपड़ा
फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। मनीष ने पिछले साल आई शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का निर्देशन किया था। आयुष्मान और परिणीति की जोड़ी को उनके फैंस 12 मई को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

टीजर में परिणीति की खूबसूरत आवाज भी सुनाई दे रही है। वो फिल्म 'हम दोनों' का गाना 'अभी ना जाओ छोड़ कर' गुनगुना रही हैं। परिणीति ने इस फिल्म से अपने सिंगिंग करियर में भी डेब्यू किया है। अभी कुछ ही दिन पहले फिल्म का पहला गाना 'माना कि हम यार नहीं' रिलीज किया गया था जिसे परिणीति ने गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed