{"_id":"5d6f8abf8ebc3e93df422237","slug":"ayushmann-khurrana-dance-with-high-heals-at-nach-baliye-season-9","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब हाई हील्स पहन नाचे आयुष्मान खुराना, रवीना टंडन के कहने पर अहमद खान के साथ की जुगलबंदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब हाई हील्स पहन नाचे आयुष्मान खुराना, रवीना टंडन के कहने पर अहमद खान के साथ की जुगलबंदी
Wed, 04 Sep 2019 03:28 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए तैयारियों में जुटे एक्टर आयुष्मान खुराना हाल ही में को-स्टार नुसरत भरुचा के साथ स्टारप्लस के कपल डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ 9 के सेट पर पहुंचे। शो के दौरान आयुष्मान खुराना ने जो किया वह इस एपीसोड की शूटिंग के बाद से ही चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
आयुष्मान खुराना को अपनी आगामी फिल्म में ‘पूजा’ के किरदार के लिये काफी तारीफें मिल रही हैं और इस अनूठे कॉन्सेप्ट के लिये ‘नच बलिये’ के इस हफ्ते की थीम किरदारों की अदला-बदली रखी गयी है। जहां पुरुष प्रतियोगी लड़कियों के कपड़ों में दिखेंगे वहीं लड़कियां लड़कों के कपड़ों में दिखेंगी। कुछ नया करने के प्रयास में जज रवीना टंडन ने आयुष्मान खुराना और अहमद खान को हील्स में उनके साथ डांस करने को भी कहा। और शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि दोनों ने ही बड़े ही आराम से इस चुनौती को स्वीकार भी कर लिया।
दोनों ने फिल्म ड्रीमगर्ल के गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर हाई हील्स में डांस किया। यह देखकर सबको हैरानी हुई कि आयुष्मान हील्स में काफी सहज थे और अहमद के साथ बड़े ही आराम से उन्होंने डांस किया, बाद में कुछ प्रतियोगी भी उनके साथ शामिल हो गए।
दोनों ने फिल्म ड्रीमगर्ल के गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर हाई हील्स में डांस किया। यह देखकर सबको हैरानी हुई कि आयुष्मान हील्स में काफी सहज थे और अहमद के साथ बड़े ही आराम से उन्होंने डांस किया, बाद में कुछ प्रतियोगी भी उनके साथ शामिल हो गए।