फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana associated with NGO Gulmeher will help in selling Rakhi

खास महिलाओं की बनाई राखियां बेचने में मदद करेंगे आयुष्मान, दिल्ली के एनजीओ की करेंगे पत्नी संग मदद

Wed, 22 Jul 2020 08:35 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Jul 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana associated with NGO Gulmeher will help in selling Rakhi
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : instagram

आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप अरसे से दिल्ली की एक गैर लाभकारी संस्था गुलमेहर से जुड़े रहे हैं। गुलमेहर ऐसी महिलाओं की मदद करता है जो रास्तों और बस्तियों से कूड़ा बीनकर समाज की गंदगी दूर करती हैं। इस बार इस संगठन की महिलाओं ने कोरोना संक्रमण की वजह से काफी परेशानियां उठाईं लेकिन इनकी मदद के लिए अभिनेता आयुष्मान फिर से सपत्नीक (पत्नी के साथ) सक्रिय हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुलमेहर से जुड़ी करीब दो सौ महिलाओं ने इस बार रक्षाबंधन पर खुद की बनाई राखियां घर घर तक पहुंचाने का फैसला किया है। इससे होने वाली आय उनके कल्याण और भरण-पोषण में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

 

आयुष्मान ने एक बार फिर इस नेक कार्य में मदद करने की ठानी है और उनकी ओर ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह कहते हैं, “ताहिरा और मैं ‘गुलमेहर’ के साथ बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं। यह संगठन दिल्ली की इस जरूरतमंद आबादी की मदद के लिए असाधारण कार्य कर रहा है। महामारी के चलते उनमें से ज्यादातर महिलाएं खतरे के साए में हैं, साथ ही साथ आर्थिक तौर पर भी वे बेहद असुरक्षित हैं। उनकी आय भी काफी प्रभावित हुई है।“

आयुष्मान कहते हैं, “राखी भाई-बहन के प्यार और पवित्र बंधन का प्रतीक है। देश के नागरिकों द्वारा इन महिलाओं की बनाई गई राखियां खरीद कर उनके नेक कार्य में मदद करना आत्म-निर्भरता के जश्न का उल्लास मनाता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed