फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurana and bhumi starrer shubh mangal savdhan day 5 collection touches 19.84 crore

'शुभ मंगल सावधान' का क्रेज अब भी बरकरार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Wed, 06 Sep 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Wed, 06 Sep 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurana and bhumi starrer shubh mangal savdhan day 5 collection touches 19.84 crore
shubh mangal savdhan
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज आयुष्मन खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अपने पांचवें दिन की कमाई मिलाकर ये फिल्म अब तक 19.84 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें- ऋतिक रोशन के ट्वीट पर भड़के फैंस, कंगना को बताया बहादुर
विज्ञापन


ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श की मानें तो आयुष्मान और भूमि की इस फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ 71 लाख रुपए की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 56 लाख रुपए हो गया। तीसरे दिन इस फिल्म ने 6.19 करोड़ का करोबार किया। जबकि अपने चौथे दिन इस फिल्म ने 2.53 करोड़ की कमाई की। अपने पांचवें दिन मंगलवार को इस फिल्म ने 2.85 करोड़ का कारोबार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बात करें फिल्म की कहानी की तो भूमि और आयुष्मान की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' कम बजट में बनी फिल्म है। यह फिल्म पुरुषों की सेक्स से जुड़ी समस्याओं को हाईलाइट करती हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा ये फिल्म प्री मैरिटल सेक्स से जुडे़ मुद्दों पर भी बात करती है।

फिल्म देखने वालों की मानें तो फिल्म की जान इसके डायलॉग हैं। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को एक बार फिर सराहना मिल रही है। भूमि की मां बनी सीमा भार्गव ने भी साबित कर दिया कि वो एक्टिंग में माहिर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed