फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushman Khurana says Messenger films need to be a box office hit

आयुष्मान खुराना ने कही मन की बात, बोले- संदेशवाहक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना जरूरी

Mon, 16 Mar 2020 11:25 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Mar 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Khurana says Messenger films need to be a box office hit
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के सौ करोड़ के आंकड़े तक न पहुंचने और इस फिल्म में आयुष्मान के किरदार की वजह से फिल्म को पारिवारिक दर्शकों का प्यार न मिलने का पोस्टमार्टम फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हो चुका है। फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 62 करोड़ रुपये कमाए हैं, फिल्म की लागत और प्रचार के खर्चे करीब 50 करोड़ रुपये के रहे हैं।

विज्ञापन


इस बारे में आयुष्मान कहते हैं, 'अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन से मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं। मेरा मानना है, दर्शक चाहते हैं कि मैं केवल अच्छी फिल्में करूं जो उन्हें सिनेमाघरों में लाएं और मैं हमेशा उनसे मिलने वाले प्यार और समर्थन का आभारी हूं। इसमें जो खास बात है वह यह है कि, वे मेरी फिल्मों की गहराई और उनकी गुणवत्ता के साथ ही फिल्म के जरिए मिलने वाले मैसेज के लिए देखना चाहते हैं।' आयुष्मान हमें विशेष रूप से बताते हैं कि, 'मैं उन्हें ये सब देने के लिए केवल इसलिए कड़ी मेहनत करूंगा, क्योंकि मैं हर संभव बेहतरीन फिल्मों के जरिए उनका मनोरंजन करना चाहता हूं।'
विज्ञापन


सामाजिक संदेश वाली फिल्मों के ब्रांड अंबेसडर बन चुके आयुष्मान ये भी कहते हैं कि, 'सिनेमा में सांस्कृतिक बदलाव लाने की शक्ति है और आर्टिकल 15, शुभ मंगल ज्यादा सावधान और उनकी कुछ निर्माणाधीन फिल्मों का मकसद सकारात्मक सांस्कृतिक और सामाजिक बदलावों को गति देना है। एक कलाकार के रूप में यही मेरा उद्देश्य है और मैं हमेशा इस तरह की स्क्रिप्ट्स का चयन करुंगा और फिर से समाज में बड़े पैमाने पर जरूरी चर्चाओं को बढ़ावा दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान कहते हैं कि इस तरह की फिल्मों का सफल होना जरूरी है। अपनी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान को इस लिहाज से अपनी सफल फिल्म मानते हुए वह कहते हैं, 'यदि आपकी अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन नहीं करती है और कनेक्ट करने में विफल रहती है तो यह लोगों पर आवश्यक प्रभाव पैदा नहीं कर पाती है। सिनेमा को हमेशा मनोरंजन करना पड़ता है, उसे दर्शकों के लिटमस टेस्ट को पास करना पड़ता है और जब आप किसी संदेश के साथ फिल्म कर रहे होते हैं तो ये और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।' फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की सैटेलाइट राइट्स और डिजिटल राइट्स को मिलाकर अब तक की कमाई करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के 11 मरीज तो भड़के रितेश-बिपाशा, गुस्से में बोली ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed