आयुष को लेकरपसोपेश में है सलमान की फैमिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा बॉलीवुड में एंट्री को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब उनके बहनोई और फिल्म निर्माता अरबाज खा ने कहा है कि खान फैमिली उन्हें लॉन्च करने के लिए बाध्य नहीं है। अरबाज ने कहा कि वह केवल इसलिए आयुष को नहीं लॉन्च करेंगे क्योंकि उन्होंने अर्पिता से शादी की है।
अरबाज का कहना है कि आयुष अपने दम पर कुछ करना चाहते हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि वह आयुष के साथ कभी फिल्म बनाएंगे ही नहीं। जब भी आयुष के मुताबिक कोई सही प्रॉजेक्ट आता है, तो वह जरूर आयुष को अप्रोच करेंगे।
आयुष को लांच की उड़ रही है खबरें
पिछले साल सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है। आयुष को लेकर कहा जा रहा था कि खान फैमली उन्हें बॉलीवुड में बतौर हीरो किसी फिल्म में लांच कर सकते हैं।
अरबाज ने पहले भी एक सवाल के जवाब में कहा था कि 'आयुष बहुत आकर्षक युवक हैं। उनकी फिल्मों में दिलचस्पी है और वह अभिनेता बनना चाहते हैं। लेकिन, वह फिल्मों में कब और कैसे आएंगे, इस बारे में हम नहीं जानते।' आयुष और अर्पिता की शादी पिछले साल ही हुई है।