फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayesha Takia receive threat calls husband Farhan Azmi seeks police help on twitter

आयशा टाकिया को मिली धमकी, पति ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Wed, 04 Jul 2018 07:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Ayesha Takia receive threat calls husband Farhan Azmi seeks police help on twitter
Ayesha Takia
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया मुसीबत में फंस गई है। आयशा और उनके पूरे परिवार को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस बात की जानकारी आयशा के पति फरहान आजमी ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विज्ञापन


फरहान आजमी ने ट्वीट किया - 'पत्नी आयशा, मां और बहन को कोई लगातार धमकी दे रहा है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दहिया ने मेरे फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। हम लोगों के बैंक अकाउंट भी फ्रीज हो गए हैं।' टाइम्सनाउ से बात करते हुए आयशा के परिवार के करीबी ने बताया किसी को आयशा का फोन नंबर मिल गया है। वह शख्स लगातार आयशा को फोन पर धमकी देते हुए कह रहा है तुम और तुम्हारा पति जल्द ही सलाखों के पीछे जाओगे। 
विज्ञापन
इसके साथ ही करीबी ने बताया कि 'फरहान की मां और उसकी बहन को भी धमकी भरे फोन और मैसेज आ रहे हैं। फरहान ने धमकी भरे फोन की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।' फरहान के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस में हलचल मच गई और मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने उन्हें फोन किया। इस फोन कॉल के बाद फरहान ने कुछ देर बाद दूसरा ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा।
आपको बता दें, फरहान आजमी पर बीते दिनों उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर कासिफ खान ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कासिफ ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फरहान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed