{"_id":"5981d5d54f1c1b73788b46b5","slug":"aye-saiyan-from-babumoshai-bandookbaaz-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूमोशाय बंदूकबाज का दूसरा गाना रिलीज, सिर पर डिब्बा रख एक्ट्रेस के साथ नाचे नवाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाबूमोशाय बंदूकबाज का दूसरा गाना रिलीज, सिर पर डिब्बा रख एक्ट्रेस के साथ नाचे नवाज
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
गाने का एक सीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का दूसरा गाना ऐ सैयां.. रिलीज हो गया है। उत्तर प्रदेश के लोकगीत से प्रेरित इस गाने को अरूणिमा भट्टाचार्य और विवेक नायक ने लिखा है। वहीं इस गीत को गालिब असद भोपाली ने लिखा है। ऐ सैयां गाने में नवाज बिदिता बाग की ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। दोनों के अलावा इसमें जतिन गोस्वामी भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इसका बर्फानी गाना रिलीज हुआ था। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर कुशान नंदी और प्रोड्यूसर किरण श्याम श्रॉफ और अशमित कुंदेर हैं।
विज्ञापन