'ऐ मेरे हमसफर' के सेट पर हादसा, इस अभिनेत्री के घायल होने से सेट पर मची भगदड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में शुरू हुए धारावाहिक 'ऐ मेरे हमसफर' की एक अभिनेत्री ऋषिना कंधारी (Rishina Kandhari) शूटिंग के सेट पर काम करते हुए चोटिल हो गई हैं। दरअसल, ऋषिना अपने शॉट के लिए तैयार हो रही थीं। तभी अचानक से एक शीशा उनके हाथ पर गिरा और उनके दाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में गहरी चोट आई। ऋषिना के चोट लगते ही पूरे सेट पर भगदड़ मच गई। चूंकि, कोरोना वायरस की वजह से जारी किए गए नए दिशा निर्देशों के चलते सेट पर एक डॉक्टर अनिवार्य है, इसलिए ऋषिना को तुरंत इलाज मिल गया।
इस घटना के बारे में बात करते हुए ऋषिना कहती हैं, 'मैं बस अपने शॉट के लिए तैयार हो ही रही थी कि अचानक से मेरे हाथ पर एक शीशा गिर गया। मुझे पता भी नहीं चला कि यह चोट कितनी गहरी है? हालांकि उसी जगह मौजूद मेरे मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट खून खून चिल्लाने लगे। खून तो वाकई मेरे दाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली से बहुत बह रहा था। हेयर स्टाइलिस्ट पूरे सेट पर चिल्लाते फिरे कि मैम को चोट लग गई, मैम को चोट लग गई। मैं अपने कमरे में ही रही। सच बताऊं तो मेरी उंगली बिल्कुल सुन्न हो गई थी और मुझे दर्द पता ही नहीं चल रहा था।'
अपनी बात जारी रखते हुए ऋषिना ने कहा, 'शुक्र है कि कोरोना वायरस के माहौल की वजह से इस समय सेट पर डॉक्टर हमेशा मौजूद रहते हैं। इसलिए, मुझे तुरंत इलाज मिल गया। इस शो के निर्माताओं ने भी मुझे चॉकलेट भेजा क्योंकि मैं उस चोट के लगने की वजह से रोई और चिल्लाई नहीं। वैसे मैं इतनी जल्दी रोती नहीं हूं। इससे पहले मैं धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में एक पुलिस वाली का किरदार निभा रही थी। मैंने अपनी बॉडी डबल इस्तेमाल नहीं की इसलिए अपने स्टंट मैं खुद ही कर रही थी। स्टंट करते हुए मुझे अचानक से चोट लगी। लेकिन मैं रोई नहीं। हालांकि, अब लगी चोट में मुझे ज्यादा दर्द हुआ क्योंकि वहां मैं स्टंट कर रही थी इसलिए मुझे पता नहीं चला। लेकिन, यहां तो मैं कुछ कर ही नहीं रही थी।'
पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई जांच का छटवां दिन, एक क्लिक में जानें पूरे दिन का सार