{"_id":"654e02f1cb36bb42e70dad23","slug":"avatar-the-last-airbender-teaser-aang-is-back-in-the-live-action-series-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avatar The Last Airbender: 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' का टीजर जारी, दर्शकों के मनोरंजन को तैयार आंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Avatar The Last Airbender: 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' का टीजर जारी, दर्शकों के मनोरंजन को तैयार आंग
Fri, 10 Nov 2023 03:50 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:50 PM IST
सार
टीजर की शुरुआती में अंधेरा नजर आता है और बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'समय! समय एक मजेदार चीज है। अतीत...भविष्य...और यह सब मिल जाता है। सीधे चलने का सिर्फ एक ही रास्ता है। हमेशा ये याद रखें कि आप कौन हैं'?
विज्ञापन
'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दर्शकों के लिए खुशखबरी है। उनका फेवरेटे आंग एक बार फिर एक्शन सीरीज 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' में उनके मनोरंजन के लिए वापस आ गया है। एक्शन से भरपूर इस सीरीज का टीजर जारी हो चुका है। गॉर्डन कॉर्मियर मुख्य भूमिका में हैं। यह लाइव-एक्शन रीमेक निकलोडियन के एनिमेटेड शो पर आधारित है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। बता दें कि यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
दुखद: के-पॉप गायिका नहि का 24 साल की उम्र में निधन, वायरल हुआ आखिरी इंस्टग्राम पोस्ट
विज्ञापन
दमदार आवाज में मिली यह सीख
टीजर की शुरुआती में अंधेरा नजर आता है और बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'समय! समय एक मजेदार चीज है। अतीत...भविष्य...और यह सब मिल जाता है। सीधे चलने का सिर्फ एक ही रास्ता है। हमेशा ये याद रखें कि आप कौन हैं'? टीजर में दिखाए गए दृश्यों और बैकग्राउंड से आती इस दमदार आवाज को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं, मानो कोई जीवन की सीख दे रहा हो!
विज्ञापन
Tiger 3: सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल होगी 'टाइगर 3'? जानें इससे पहले की हिट फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड
दिखेगा जबर्दस्त एक्शन
टीजर देखकर कहा जा सकता है कि 'अवतारः द लास्ट एयरबेंडर' में धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। सीरीज की कहानी में दुनिया के चार राष्ट्र केंद्र हैं, जो बहुत मोहब्बत से रहते थे। अवतार, सभी के बीच शांति और सद्भावना बनाए रखते। लेकिन, फायरनेशन के हमले के बाद सबकुछ बदल गया। एयर नोमैड्स का सफाया कर दिया गया। फायरबेंडर्स ने दुनिया को जीतने की दिशा में कदम बढ़ाए।
DFO First Look: सासाराम हत्याकांड पर बनी फिल्म 'डीएफओ' का फर्स्टलुक जारी, आईएफएस अधिकारी की भूमिका में दिखे यश
इस तारीख को होगा रिलीज
बता दें कि इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2018 में हुई थी। फिर 2019 में इस पर काम शुरू हुआ। दर्शक तभी से सांसे थामकर इसका इंतजार कर रहे हैं। यह शो 22 फरवरी 2024 को रिलीज होगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन