{"_id":"636a4a074ffe5c7c48008452","slug":"austrian-film-alma-and-oskar-to-open-iffi-2022-53rd-international-film-festival-of-india-to-be-held-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"IFFI 2022: ऑस्ट्रियन फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से होगी आईएफएफआई की शुरुआत, यहां प्रदर्शित होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI 2022: ऑस्ट्रियन फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से होगी आईएफएफआई की शुरुआत, यहां प्रदर्शित होगी फिल्म
Tue, 08 Nov 2022 05:55 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 08 Nov 2022 05:55 PM IST
सार
आईएफएपआई के 53वें संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रियन फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से होगी।
विज्ञापन
film Alma and Oskar
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगामी 20 से 28 नवंबर को गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आगाज होने जा रहा है। इसे लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। आईएफएपआई के 53वें संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रियन फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से होगी। फेस्टिवल के आयोजकों का कहना है कि पणजी के आईएनओएक्स में फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
डाइटर बर्नर ने किया है निर्देशन
बता दें कि 'अल्मा एंड ऑस्कर' का निर्देशन ऑस्ट्रियाई निदेशक डाइटर बर्नर ने किया है। यह एक बायोपिक है। यह शानदार फिल्म कलाकार अल्मा महलर और ऑस्ट्रिया के चित्रकार ऑस्कर कोकोश्का के रिश्तों पर आधारित है।
विज्ञापन
Pathaan: रॉ के जासूसों का लगेगा 'टाइगर 3' में मेला, स्पेशल एजेंट ‘पठान’ के रूप में नजर आएंगे शाहरुख खान
विज्ञापन
110 मिनट की है फिल्म
बता दें कि इस फिल्म की कहानी बर्नर और हिल्डे बर्जर ने लिखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 110 मिनट की है। फिल्म में अल्मा महलर और ऑस्कर कोकोश्का के बीच के भावनात्मक और उथल-पुथल भरे रिश्ते को दिखाने की कोशिश की गई है।
Priyanka Chopra: लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत
इन सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' इमिली कॉक्स, वैलेंटाइन पोस्टलमेयर, एंटोन वॉन लकी जैसे सितारों से सजी है। आईएफएफआई का आयोजन फिल्म समारोह निदेशालय और गोवा राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। इसकी निगरानी सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की जाती है।
Pathaan: रॉ के जासूसों का लगेगा 'टाइगर 3' में मेला, स्पेशल एजेंट ‘पठान’ के रूप में नजर आएंगे शाहरुख खान