Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atrangi Re Reporters made strange demands from Dhanush Sara Ali Khan started laughing after listening watch funny video

Atrangi Re: रिपोर्टर्स ने धनुष से की अजीबोगरीब डिमांड, सुनकर हंसने लगीं सारा अली खान, देखें मजेदार वीडियो

Sun, 12 Dec 2021 12:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 12 Dec 2021 12:53 PM IST
सार

सारा अली खान और धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारा धनुष पर हंसती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Atrangi Re Reporters made strange demands from Dhanush Sara Ali Khan started laughing after listening watch funny video
सारा अली खान, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुलबुल अभिनेत्री हैं, जो अपने बिंदाज अंदाज की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों सारा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ की  वजह से लाइमलाइट में हैं। सारा के साथ इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार धनुष नजर आएंगे। ये फिल्म सारा के लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें वह दो सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसी वजह से सारा धनुष के साथ इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में, सारा और धनुष फिल्म प्रमोशन करने मुंबई की एक जगह पहुंचे। यहां पर रिपोर्टर्स ने धनुष से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिससे सुनकर सारा जोर-जोर से हंसने लगीं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Trending Videos

Atrangi Re Reporters made strange demands from Dhanush Sara Ali Khan started laughing after listening watch funny video
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दरअसल, सोशल मीडिया पर सारा अली खान और धनुष का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा और धनुष हाथ जोड़कर सभी पैपराजी को नमस्ते करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पैपराजी धनुष से कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसे सुनकर सारा हंसने लगती हैं। पैपराजी धनुष से कहते हैं, ‘सर, कुछ साउथ में बोलिए ना।’ पैपराजी की ये डिमांड सुनकर अभिनेता हैरान नजर आ रहे हैं। वह थोड़ा कंफ्यूज होकर ‘हां’ में जवाब देते हैं। इसके बाद पैपराजी कहते हैं, ‘सर, तमिल में बोलना तमिल में।’ इस पर धनुष कहते हैं, ‘वेडकम (नमस्ते)।’ इस दौरान धनुष अपने हाथ जोड़ लेते हैं। धनुष का सिंपल अंदाज देखकर सारा अली खान भी हैरान रह जाती हैं। वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

विज्ञापन

Atrangi Re Reporters made strange demands from Dhanush Sara Ali Khan started laughing after listening watch funny video
सारा अली खान, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

सारा और धनुष की इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने पैपराजी की बातों को बेतुका बताया है, तो कुछ लोगों ने धनुष के विनम्र बर्ताव की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, ‘भईया साउथ में चार भाषा होती हैं। तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम। कोई अभी नॉर्थ इंडिया से ‘नॉर्थ’ बोलने को बोलेंगे तो वो हिंदी बोलेगा, मराठी, गुजराती, पंजाबी या हिमाचली?’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘साउथ में बोलिए? आप नॉर्थ में बोलते हो क्या?’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘धनुष बहुत विनम्र हैं।’

विज्ञापन

Atrangi Re Reporters made strange demands from Dhanush Sara Ali Khan started laughing after listening watch funny video
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re

‘अतरंगी रे’ का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म में एक बिहारी लड़की रिंकू की कहानी दिखाई गई है, जिसका किरदार सारा निभाती नजर आएंगी। फिल्म में रिंकू अपने पति (धनुष) और प्रेमी (अक्षय कुमार) दोनों से प्यार करती हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed