विष्णु और सज्जाद अली के एक साथ प्यार करने निकली रिंकू सूर्यवंशी की कहानी यानी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के ट्रेलर के एक संवाद को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस ट्रेलर में रिंकू कहती हैं, ‘एक बार एक लड़की को दोनो मिल जायेंगे तो कौन सी आफत आ जाएगी।’ सोशल मीडिया पर इन दिनों निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर काफी हलचल है। लोगों ने इसके ट्रेलर के संवादों पर खूब बहस मुहाबिसा भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि बड़ी मासूम सी बात है, मासूम सा ख्याल है। उस पर दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि बहुत क्रांतिकारी मासूमियत है।
आनंद एल राय की पिछली फिल्म शाहरुख खान के साथ बनी थी। ‘जीरो’ नाम की ये फिल्म फ्लॉप होने के बाद से इसके हीरो शाहरुख खान ने अब जाकर अपनी अगली फिल्म ‘पठान’ शुरू की है। बेटे के ड्रग्स मामले में फंसने के बाद से इस फिल्म की शूटिंग बंद रही है। अब बताते हैं कि शाहरुख 15 तारीख से काम पर लौटने वाले हैं। ‘जीरो’ की हीरोइन अनुष्का का सदमा बड़ा है, वह अब तक अपनी नई फिल्म शुरू नहीं कर पाई हैं, हां इस बीच एक बच्चे की मां वह जरूर बन चुकी हैं।
2 of 4
अतरंगी रे में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन, आनंद एल राय की फिल्म का ताजा मसला एक साथ दो लोगों से प्यार करने का है। इस विषय को वह अपनी फिल्मों ‘रांझणा’ और ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु2’ में भी छू चुके हैं। लेकिन, हाल ही में तमाम हिंदू मुस्लिम धार्मिक स्थल घूम घूमकर वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने वाली सारा अली खान को उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे’ में एक ऐसी उत्तर भारतीय लड़की के रूप में पेश किया है जो एक दक्षिण भारतीय लड़के से जबरिया ब्याह दी जाती है। लेकिन, वह प्यार एक मुस्लिम जादूगर से करती है। बीजेपी के कट्टर समर्थक रहे अक्षय कुमार लगातार अपनी फिल्मों में ऐसे किरदार कर रहे हैं जिनसे मुस्लिम दर्शकों की फॉलोइंग उन्हें फिर से मिल सके।
3 of 4
फिल्म ‘सूर्यवंशी’
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ जिन लोगों ने भी देखी है उसमें राजेंद्र गुप्ता के किरदार के सहारे निर्देशक रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के किरदार को एक तटस्थ पुलिस अफसर के रूप में दिखाने की कोशिश की, लेकिन मामला जमा नहीं। अधिकतर लोगों ने ये फिल्म सिर्फ इसलिए देखी क्योंकि कोरोना संक्रमण काल के अरसे बाद कोई फिल्म महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में लगी थी। फिल्म की बंपर कामयाबी की उम्मीद इसके मेकर्स को भी नहीं थी तभी इसे सिर्फ चार हफ्ते बाद ही इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया। विदेशों में इस फिल्म के इंतजार में बैठे दर्शक भी ओटीटी पर फिल्म देखने में खर्च हुए कीमती समय पर सोशल मीडिया में टिप्पणी कर रहे हैं।
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में मुस्लिम दर्शकों को साधने जैसी ही कोशिश अक्षय कुमार ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म ‘लक्ष्मी’ में भी कर चुके हैं। हाल के दिनों में ये पहली फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार के किरदार का नाम मुस्लिम रखा गया। अब फिल्म ‘अतरंगी रे’ में भी अक्षय ने अपना नाम जानबूझकर ऐसा रखा है जिससे सिनेमाघरों में फिल्में देखने वाले करीब 30 फीसदी आबादी के दर्शक उनकी फिल्में देखने दोबारा आ सकें। अक्षय की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘बेलबॉटम’ की भी सिनेमाघरों में खास कमाई नहीं हो सकी थी। और, इसकी वजह भी यही बताई गई कि फिल्म दर्शकों का एक बड़ा वर्ग धीरे धीरे अक्षय की फिल्मों से दूर हो रहा है।