फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Athiya Shetty wore boyfriend KL Rahul hoodie in her new photoshoot the cricketer gave this reaction

Photos: अथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल की हुडी पहनकर शेयर कीं तस्वीरें, क्रिकेटर ने कमेंट कर कही ये बात

Fri, 04 Feb 2022 09:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Feb 2022 09:29 PM IST
सार

अथिया शेट्टी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल की हुडी पहने हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर केएल राहुल ने कमेंट किया है।

विज्ञापन
Athiya Shetty wore boyfriend KL Rahul hoodie in her new photoshoot the cricketer gave this reaction
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट कर प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में, अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए। इन तस्वीरों में अथिया शेट्टी ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड केएल राहुल की हुडी पहनी हुई है, जिस पर केएल राहुल ने कमेंट भी किया है।

विज्ञापन

Athiya Shetty wore boyfriend KL Rahul hoodie in her new photoshoot the cricketer gave this reaction
अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अथिया ने ब्लैक कलर की हुडी के साथ रिप्ड जींस पहनी हुई है। पहली तस्वीर में अथिया बेफिक्र अंदाज में बैठी हुई दिख रही हैं और दूसरी तस्वीर में अथिया शेट्टी ने चेहरे पर हाथ रखा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इन तस्वीरों में अथिया ने जो हुडी पहनी हुई है, वो केएल राहुल की है। केएल राहुल भी ऐसी हुडी को पहने हुए नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Athiya Shetty wore boyfriend KL Rahul hoodie in her new photoshoot the cricketer gave this reaction
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया शेट्टी की इन तस्वीरों पर उनके बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने एक प्यारा सा कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने इस हुडी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, ‘हुडी अच्छी है।’ केएल राहुल के इस कमेंट से भी साफ है कि ये हुडी क्रिकेटर की ही है। केएल राहुल के अलावा, फैंस से लेकर कई सेलेब्स ने कमेंट कर अथिया शेट्टी की तारीफ की है।

विज्ञापन

Athiya Shetty wore boyfriend KL Rahul hoodie in her new photoshoot the cricketer gave this reaction
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है। इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। बीते दिनों, कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसमें दावा किया गया कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि, सुनील शेट्टी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed