फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Athiya Shetty KL Rahul Daughter Evaarah Turns One couple shares first birthday celebration Photos Of Baby Girl

एक साल की हुईं अथिया शेट्टी-केएल राहुल की बिटिया, नानू-मामू ने लुटाया प्यार; देखिए बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज

Tue, 24 Mar 2026 10:41 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 24 Mar 2026 10:41 PM IST
सार

Athiya Shetty Daughter 1st B'Day: अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की बिटिया इवारा आज 24 मार्च को एक साल की हो गई हैं। कपल ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज साझा की हैं।

विज्ञापन
Athiya Shetty KL Rahul Daughter Evaarah Turns One couple shares first birthday celebration Photos Of Baby Girl
अथिया-अहान शेट्टी-बेबी इवारा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया। कपल ने बिटिया का नाम इवारा रखा। बेबी इवारा आज मंगलवार को एक साल की हो गई हैं। परिवार ने धूमधाम से इवारा का बर्थडे मनाया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

Athiya Shetty KL Rahul Daughter Evaarah Turns One couple shares first birthday celebration Photos Of Baby Girl
एक साल की हुईं बेबी इवारा - फोटो : इंस्टाग्राम

अथिया शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बर्थडे की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें बेबी इवारा केक काटती दिख रही हैं। एक तस्वीर में अथिया इवारा को गोद में लेकर खिला रही हैं। एक फोटो में इवारा अपने पिता केएल राहुल की उंगली थामे हैं। हालांकि, कपल ने बिटिया का फेस रिवील नहीं किया है।

Dhurandhar 2 BO: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर रहा 'धुरंधर 2' का दबदबा, मंगलवार को रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

Athiya Shetty KL Rahul Daughter Evaarah Turns One couple shares first birthday celebration Photos Of Baby Girl
अथिया शेट्टी-केएल राहुल बेबी इवारा के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

'तुम दुनिया से भी बढ़कर हो मेरी जान'
तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'पहले जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, मेरी जान। हमें चुनने के लिए शुक्रिया। हम तुमसे शब्दों से परे और दुनिया से भी बढ़कर प्यार करते हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)


विज्ञापन

मामा अहान बोले- 'हैप्पी बर्थडे मेरी इवू'
अहान शेट्टी ने भी भांजी इवारा के बर्थडे पर एक प्यारी सी फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में इवारा अपने मामू की गोद में नजर आ रही हैं। हालांकि, इस फोटो में इवारा के चेहरे को अहान ने व्हाइट हार्ट इमोजी बनाकर छिपाया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एक साल हो गया? मेरी इवू को जन्मदिन मुबारक हो'।

सेलेब्स ने दी बधाई, नाना ने लुटाया प्यार
बेबी इवारा के पहले जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर और अनुष्का शर्मा सहित कई चर्चित सेलेब्स ने बधाई दी है। इसके अलावा इवारा के नाना सुनील शेट्टी ने भी हार्ट इमोजी और ईविल आई इमोजी बनाए हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed