फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   asli hip hop song release and gully boy trailer date announcement

रैपर बने रणवीर सिंह ने गाया 'असली हिप हॉप', इस दिन रिलीज होगा 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर

Fri, 04 Jan 2019 12:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 04 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
asli hip hop song release and gully boy trailer date announcement
ranveer singh - फोटो : twitter
सिम्बा की सक्सेस एन्जॉय कर रहे रणवीर सिंह अब रैप की दुनिया में धूम मचाने की तैयारी में हैं। रणवीर अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय में एक रैपर बने नजर आएंगे। इसकी पहली झलक उन्होंने करीब डेढ़ मिनट के एक वीडियो में दी है। 
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बताया गया है कि गली ब्वॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा। इसका ऐलान उन्होंने एक रैप के जरिए की। रैप का नाम है- 'असली हिप हॉप'। इसे आवाज रणवीर सिंह ने दी है। वहीं Spitfire ने इसका संगीत दिया है और लिरिक्स ने भी उन्होंने लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज किए गए हैं। पहले पोस्टर में रणवीर सिंह ईयर फोन लगाकर छत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में रणवीर और आलिया हैं। दोनों एक ही ईयरफोन कानों में लगाते हुए नजर आ रहे हैं।


रणवीर और आलिया ने फिल्म का पोस्टर अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। गली ब्वॉय को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म 15 फरवरी को रिलीज होगी। जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed