फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ask srk session twitter fan asked shahrukh khan for ayushmann dream girl 2 related question know actor reply

#AskSRK: 'पूजा' के साथ वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं? फैंस के ऐसे सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 14 Feb 2023 07:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Feb 2023 07:07 PM IST
सार

एक फैन ने शाहरुख खान से आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के टीजर को लेकर भी सवाल पूछा जिसका किंग खान ने शानदार जवाब दिया।

विज्ञापन
ask srk session twitter fan asked shahrukh khan for ayushmann dream girl 2 related question know actor reply
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। हाल ही में उनकी फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो कि ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पठान ने हिंदी और साउथ की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बहुत जल्द यह फिल्म और भी नए रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। वहीं आज वेलेंटाइन डे के खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए एकबार फिर आस्क एसआरके सेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए।  

विज्ञापन

ask srk session twitter fan asked shahrukh khan for ayushmann dream girl 2 related question know actor reply
शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आस्क एसआरके सेशन के दौरान ट्विटर पर एक फैन ने शाहरुख से आमिर खान को लेकर सवाल पूछा था। इसके जवाब में किंग खान ने आमिर की तारीफ की। दरअसल फैन ने पूछा, 'मेरे परिवार के लोग आमिर खान के फैन हैं, मैं उन्हें कैसे समझाऊं कि आप सबसे अच्छे हैं।'  इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'और सही भी है...आमिर कमाल के हैं!'


इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: अनुपम खेर को आलिया की तारीफ करते देख चकराया यूजर्स का सिर, बोले- कंगना के रिएक्शन का इंतजार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ask srk session twitter fan asked shahrukh khan for ayushmann dream girl 2 related question know actor reply
शाहरुख खान, ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एक फैन ने शाहरुख खान से आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के टीजर को लेकर भी सवाल पूछा जिसका किंग खान ने शानदार जवाब दिया। फैन ने पूछा, 'सर पूजा (आयुष्मान खुराना) से वैलेंटाइन डे एन्जॉय करने जा रहे हो कि नहीं। आयुष्मान खुराना की आने वाली उनकी आने वाली फिल्म- ड्रीम गर्ल 2 के बारे में कुछ कहें।' इस सवाल के जवाब में किंग खान ने ट्वीट किया, 'आयुष्मान को उनके सभी काम और जीवन के लिए शुभकामनाएं, ड्रीम गर्ल काफी दिलचस्प लग रही है।'

विज्ञापन

ask srk session twitter fan asked shahrukh khan for ayushmann dream girl 2 related question know actor reply
शाहरुख खान-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का टीजर लॉन्च किया गया था। इस दौरान आयुष्मान पूजा के किरदार में बैकलेस ड्रेस में बैठे शाहरुख खान से बात करते नजर आ रहे थे। टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, 'ब्रेकिंग न्यूज पूजा ड्रीम गर्ल वापस आ गई है। 7 को साथ में देखेंगे! ड्रीम गर्ल 2। 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed