{"_id":"d80313ab770ac66230b4f3ad93dd2306","slug":"asin-s-heart-is-breaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और अक्षय ने तोड़ा असिन का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख और अक्षय ने तोड़ा असिन का दिल
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 26 Oct 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार असिन अपना जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने जा रही थीं। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम स्टार्स को आमंत्रित किया था। खास तौर पर वे अपनी अब तक की फिल्मों के हीरोज को इस पार्टी में देखना चाह रही थीं।
विज्ञापन
असिन ने अपना अट्ठाइसवां जन्मदिन तो धूमधाम से मनाया, लेकिन उनकी आस अधूरी रही। न तो सलमान खान उनकी पार्टी में आ सके और न ही अक्षय कुमार उन्हें हैप्पी बर्थडे कह पाए।
विज्ञापन
इन दोनों अभिनेताओं के न आने से असिन को काफी निराशा हुई। हालांकि सलमान ने उन्हें फोन पर जन्मदिन की बधाई दी और मजबूरी बताई कि वे अपनी फिल्म जय हो की शूटिंग के कारण बहुत ज्यादा व्यस्त हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार के साथ हुआ। वे दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे, इसलिए पार्टी में नहीं आ पाए। हां, गजनी जैसी फिल्म में साथ काम कर चुके आमिर ने जरूर अपनी उपस्थिति दर्ज की, लेकिन वे जल्द ही शुभकामनाएं देकर पार्टी से निकल गए थे।
सलमान के साथ असिन ने लंदन ड्रीम्स और रेडी जैसी फिल्मों में काम किया है, तो वे अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 में हीरोइन रह चुकी हैं।